सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर अपहरण, आरोपी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने सोशल मीडिया पर दोस्ती कर किशोरी का अपहरण करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।
ADVERTISEMENT

Maharashtra Girl Kidnapped: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने सोशल मीडिया पर दोस्ती कर किशोरी का अपहरण करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।
ये वारदात 18 अगस्त को जिले के कल्याण रेलवे स्टेशन पर हुई थी। मुंबई के धारावी की रहने वाली किशोरी सोलापुर से गडग एक्सप्रेस के आरक्षित कोच में यात्रा कर रही थीं। यह भी बताया कि जीआरपी ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इसमें किशोरी ट्रेन से उतरने के बाद कल्याण स्टेशन के एक प्लेटफॉर्म पर अकेले चलते हुए दिखीं।
जीआरपी ने उसके मोबाइल नंबर और मुखबिरों की मदद से जांच शुरू की। उसी दौरान सूचना मिली कि रायगढ़ जिले के कर्जत में एक गांव के एक युवक ने उसका अपहरण कर लिया है।
ADVERTISEMENT
जीआरपी ने बताया कि पुलिस की एक टीम कर्जत में आरोपी के घर पहुंची जहां से किशोरी को बरामद किया गया।
उन्होंने बताया कि किशोरी को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया तथा आरोपी कुणाल रवीन्द्र रताम्बे को अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
ADVERTISEMENT
उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि किशोरी और युवक के बीच सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई और प्यार हो गया।
ADVERTISEMENT
जीआरपी का कहना है कि मामले में आगे जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENT
