11 साल के बच्चे ने कहा जय श्रीराम, भड़के युवकों ने लगवाए अल्लाह हू अकबर के नारे, पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

ADVERTISEMENT

जांच में जुटी पुलिस
जांच में जुटी पुलिस
social share
google news

Maharashtra Crime: मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके में 11 साल के बच्चे ने जय श्री राम से अभिवादन किया तो लोगों ने हंगामा कर दिया। भड़के युवकों ने बच्चे से जबरदस्ती अल्लाह हू अकबर के नारे लगवाए। धार्मिक शब्दों का उच्चारण करने का निर्देश देने के आरोप में पांच अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

अल्लाह हू अकबर के नारे लगवाए

पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह घटना मुंबई के बाहरी इलाके मीरा रोड में सोमवार की रात को हुई। उस दौरान किशोर एक दुकान से घर लौट रहा था। अधिकारी ने दर्ज की गई प्राथमिकी का हवाला देते हुए बताया कि किशोर ने धार्मिक नारा लगाते हुए अपने इमारत के चौकीदार का अभिवादन किया। जैसे ही वह लिफ्ट की ओर जा रहा था तो पांच लोग वहां आए और उन्होंने उससे अन्य धर्म से जुड़े शब्दों का उच्चारण करने के लिए कहा। जिसके बाद वे वहां से भाग गए।

जय श्री राम कहा तो लोगों ने किया हंगामा

लड़के के परिवार की शिकायत के आधार पर मीरा रोड पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 448 (घर में अतिक्रमण), 295ए (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना), 153ए (धर्म, नस्ल आदि के आधार पर दुश्मनी को बढ़ावा देना) और 143 (गैरकानूनी जमावड़ा) और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम 1951 के तहत मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

(PTI)

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT