मालदीव के महाभियोजक पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार दो संदिग्धों को रिमांड पर भेजा गया
मालदीव के महाभियोजक पर हमले के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए दो लोगों को मुकदमा पूरा होने तक हिरासत में भेज दिया गया है।
ADVERTISEMENT

Maldives News: मालदीव के महाभियोजक पर हमले के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए दो लोगों को मुकदमा पूरा होने तक हिरासत में भेज दिया गया है। स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को यह खबर दी।
हमले में महाभियोजक के बाएं हाथ की हड्डी टूट गई थी।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कहा था कि महाभियोजक हुसैन शमीम पर बुधवार को हथौड़े से किया गया हमला 'पूर्व नियोजित' था।
ADVERTISEMENT
पीटीआई के मुताबिक, इस घटना से राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की सरकार और विपक्ष के बीच वाकयुद्ध शुरू हो गया।
एडिशन डॉट एमवी समाचार पोर्टल के अनुसार, पुलिस ने कहा कि संदिग्धों को गिरफ्तार करने में उसे 'ज्यादा दिन नहीं लगे' और जांच में तेजी लाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।
ADVERTISEMENT
बुधवार सुबह शमीम पर नूर मस्जिद के पास उनके घर के सामने उस समय हमला किया गया, जब वह अपने बच्चे को स्कूल छोड़कर लौट रहे थे।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
