Lucknow: सिपाही भर्ती परीक्षा कैंसल होने से निराश युवक ने लगाई फांसी!
UP Constable Paper Leak: यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द (Constable Recruitment Exam) होने पर एक युवक ने निराश होकर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
ADVERTISEMENT

आशीष श्रीवास्तव के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
UP Constable Paper Leak: यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द (Constable Recruitment Exam) होने पर एक युवक ने निराश होकर लखनऊ में अपनी बहन के यहां फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
युवक का नाम रजनीश है। वो फतेहपुर का रहने वाला था। वो इन दिनों लखनऊ में अपनी बहन के घर पर रह रहा था। युवकों के परिजनों के मुताबिक, रजनीश ने हाल ही में लेखपाल भर्ती परीक्षा दी थी, जो रद्द हो गई थी।
ADVERTISEMENT
वो पिछले काफी समय से प्रतियोगी परीक्षाएं दे रहा था, लेकिन उसे सफलता नहीं मिल रही थी।
हाल ही में उसने यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा भी दी थी। रजनीश ने बीटीसी कर रखा था।
ADVERTISEMENT
सुबह जब उसकी बहन कमरे में पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांककर देखा तो रजनीश फांसी के फंदे से झूल रहा था। इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। पुलिस को इत्तिला दी गई। मामले की जांच जारी है। उसके घर में मां, एक भाई के अलावा सेना से रिटायर पिता हैं।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
