Landslide in Manipur: मणिपुर में आर्मी कैंप के पास लैंडस्लाइड, अबतक 6 लोगों की मौत, करीब 30 लोग लापता
Landslide in Manipur: मणिपुर में आर्मी कैंप army camp के पास भयानक लैंडस्लाइड हुआ है। इसमें अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है। करीब 30 लोग लापता है। सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
ADVERTISEMENT

Landslide in Manipur: मणिपुर में आर्मी कैंप के पास लैंडस्लाइड हुआ है। इसमें अब तक छह लोगों की मौत हुई है। ये घटना नोनी जिले में हुई। तुपुल रेलवे स्टेशन के पास भारतीय सेना की 107 Territorial Army का कैंप लगा हुआ था। वहां भी लैंड स्लाइड का असर हुआ है।
टेरिटोरियल आर्मी के मुताबिक, अभी तक की जानकारी के मुताबिक दो लोगों की मौत हुई है। वहीं 30 लोग लापता बताये गए हैं। इसके अलावा एक बच्चे समेत पांच लोग लापता है। रेलवे स्टाफ से 6-7 लोग भी गायब हैं।
सीएम एन बीरेन सिंह ने आपातकालीन मीटिंग बुलाई है। फिलहाल वहां राहत और बचाव का काम जारी है। एंबुलेंस और डॉक्टर्स को भेजा गया है।
ADVERTISEMENT
