Lal Quila Verdict: लाल किला ब्लास्ट के दोषी अशफाक की फांसी की सजा बरकरार!
Lal Quila Verdict :सुप्रीम कोर्ट ने साल 2000 में हुए लाल किले पर हमले के दोषी मोहम्मद आरिफ उर्फ अशफाक की फांसी की सजा को बरकरार रखा है। कोर्ट ने मोहम्मद आरिफ की पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया।
ADVERTISEMENT

Lal Quila Verdict : साल 2000 में हुए लाल किले पर हमले के दोषी मोहम्मद आरिफ उर्फ अशफाक की फांसी की सजा को सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा है। मोहम्मद आरिफ ने पुनर्विचार याचिका दाखिल की थी।
लाल किले पर आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने 22 दिसंबर 2000 को आतंकवादी हमला किया था। इसमें दो सैनिकों समेत तीन लोग मारे गए थे। इसमें दो आतंकवादी भी मारे गए थे। 31 अक्टूबर 2005 को निचली अदालत ने आरिफ को दोषी मानते हुए फांसी की सजा सुनाई थी।
ADVERTISEMENT
