खालिस्तानी आतंकी सिख फॉर जस्टिस नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू मर गया?, इस वजह से गई जान

ADVERTISEMENT

खालिस्तानी आतंकी सिख फॉर जस्टिस नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू मर गया?, इस वजह से गई जान
Khalistani terrorist Gurpatwant Singh Pannu News:
social share
google news

 Khalistani terrorist Gurpatwant Singh Pannu News:  खालिस्तानी आतंकी सिख फॉर जस्टिस नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत की खबर है. ' खबर की पुष्टि का इंतजार है लेकिन ट्विटर पर उसकी मौत की खबर तेजी से ट्रेंड कर रही है. कुछ मीडिया रिपोर्ट में खालिस्तानी आतंकी सिख फॉर जस्टिस नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू की मौत का दावा किया जा रहा है. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट में सड़क हादसे में मौत की बात बताई गई है. हालांकि Crimetak इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है. एक के बाद एक खालिस्तानी आतंकियों की मौत के बाद पन्नू समेत खालिस्तानी समर्थकों में डर का माहौल है.

 

 Khalistani terrorist Gurpatwant Singh Pannu Death News


गुरपतवंत सिंह पन्नू अमेरिका में बसा भारत का एक वॉन्टेड आतंकवादी है. वह खालिस्तान समर्थक संगठन 'सिख्स फॉर जस्टिस' का स्वयंभू सरगना है, जिसे पाकिस्तान की कुख्यात खुफिया एजेंसी आईएसआई पोल-पोस रही है. अमेरिका, ब्रिटेन समेत दुनिया के तमाम देशों में उसका संगठन भारत-विरोधी दुष्प्रचार करता रहता है और कथित खालिस्तान की स्थापना को लेकर डींगे हांकता था. वह सोशल मीडिया के जरिए भारत के खिलाफ प्रॉपगेंडा वॉर चलाता रहा था.

ADVERTISEMENT

NIA की एफआईआर में भी पन्नू का नाम है.

भारत में जब कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन चल रहा था, उसी दौरान विदेशों में भारतीय दूतावासों के बाहर खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस के आतंकवादी ने प्रदर्शन किया था. इस मामले में NIA ने भारत सरकार के खिलाफ भावनाओं को भड़काने के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी.

ADVERTISEMENT

इस एफआईआर के मुताबिक, भारत सरकार के खिलाफ जमीनी अभियानों और दुष्प्रचार के लिए भारी मात्रा में धन जमा किया गया है, जिसका मकसद लोगों को विदेश में भारतीय दूतावासों के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए उकसाना शामिल था. इसमें तीन आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नून, परमजीत सिंह पम्मा और हरदीप सिंह निज्जर के नाम शामिल थे, जबकि चौथे कॉलम में भारत सरकार के खिलाफ साजिश रचने वाले अज्ञात आतंकवादियों को शामिल किया गया.

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    ऐप खोलें ➜