Karnataka News: हुबली के ईदगाह मैदान में हुई गणपति की स्थापना!
Karnataka News: कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले के बाद हुबली के ईदगाह मैदान में बुधवार को गणपति की स्थापना कर दी गई है। हाई कोर्ट ने इस मामले में देर रात सुनवाई की थी। इसके बाद आदेश दिया था। Crime Tak.
ADVERTISEMENT

Karnataka News: कर्नाटक के हुबली के ईदगाह मैदान में गणपति की स्थापना कर दी गई है। इस बाबत कर्नाटक हाई कोर्ट ने आदेश दिया था। इस मामले को लेकर देर रात सुनवाई के दौरान गणेश चतुर्थी के जश्न की अनुमति को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया।
हाई कोर्ट ने कहा कि ईदगाह वाली जमीन को लेकर कोई विवाद नहीं है। सरकार की तरफ से दलील दी गई थी कि वो प्रॉपर्टी विवादित है, लेकिन हाई कोर्ट इसे नकार दिया है।
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में भी मंगलवार को इस मामले पर सुनवाई हुई थी। सुप्रीम कोर्ट ने दो पक्षों की ओर से यथास्थिति बरकरार रखने का आदेश दिया था। साथ ही कर्नाटक हाई कोर्ट जाने का निर्देश दिया था। इसके बाद कर्नाटक हाईकोर्ट का ये फैसला आया है।
ADVERTISEMENT
