कन्नौज: हिस्ट्रीशीटर की अवैध संपत्तियों पर चलेगा अब सरकार का बुलडोजर!

ADVERTISEMENT

सिपाही सचिन राठी
सिपाही सचिन राठी
social share
google news

नीरज श्रीवास्तव के चिराग गोठी की रिपोर्ट

Kannauj Police : यूपी के कन्नौज में हिस्ट्रीशीटर अशोक यादव उर्फ मुन्ना की अवैध संपत्तियों पर योगी सरकार जल्द ही बुलडोजर चलाएगी। इस सिलसिले में राजस्व विभाग की एक टीम आरोपी अशोक यादव की एक-एक संपत्ति की जांच कर रही है। इसके बाद ही एक्शन लिया जाएगा।  

आपको बता दें कि यूपी के कन्नौज में हिस्ट्रीशीटर अशोक यादव ने गोली चला दी थी, जिससे यूपी पुलिस के एक सिपाही की मौत हो गई। सिपाही का नाम सचिन राठी था। सचिन की दो महीने बाद शादी होने वाली थी। उसकी मंगेतर भी सिपाही है। वह सौरिख खाने में तैनात है। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर और उसके बेटे के पैरों में गोली मार दी। हालांकि दोनों अस्पताल में भर्ती है। 
 

ADVERTISEMENT

ये मामला थाना बिशुनगढ क्षेत्र के ग्राम धरनी धीरपुर नगरिया का है। यहां सोमवार शाम पुलिस टीम हिस्ट्रीशीटर अशोक यादव उर्फ मुन्ना यादव को पकड़ने गई थी। उसके खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया हुआ था, लेकिन घर के बाहर पहुंचते ही हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली सिपाही सचिव राठी को लग गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। दूसरी तरफ पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली मार दी। बदमाशों के पास से दो तमंचे और डबल बैरल राइफल मिली है। बाद में सिपाही की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, सचिन की दो महीने बाद शादी होने वाली थी। जिस वक्त अस्पताल से सचिन का शव बाहर निकला, उनकी मंगेतर भी वहां मौजूद थीं। सबकी आंखें नम थी। सचिन तीन बहन-भाई हैं। एक छोटी बहन है जबकि एक बड़ा भाई है। सचिन के पिता खेती करते हैं। पूरा परिवार मूल रूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला है।
 

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...