एक दिन में 100 बार कॉल, 15 घंटे बातचीत, वीडियो पर खूब होती थी ज्योति-मनीष की बात! आलोक ने बताई पूरी कहानी

ADVERTISEMENT

 एक दिन में 100 बार कॉल, 15 घंटे बातचीत, वीडियो पर खूब होती थी ज्योति-मनीष की बात! आलोक ने बताई पूर...
jyoti मौर्य न्यूज, ज्योति मौर्य न्यूज़
social share
google news

Jyoti Maurya News: SDM ज्योति मौर्य (Jyoti Maurya) और उनके पति आलोक मौर्य (Alok Maurya) के बीच विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. अब इस मामले में जिला कमांडेंट होम गार्ड मनीष दुबे (manish Dubey)q भी फंस गये हैं. बता दें कि ज्योति मौर्य के पति आलोक का दावा है कि उसकी पत्नी और मनीष के बीच विवाहेतर संबंध है और दोनों मिलकर उसकी हत्या करना चाहते हैं. इस संबंध में कुछ चैट्स के स्क्रीनशॉट भी काफी वायरल हैं. दावा किया जा रहा है कि ये चैट्स मनीष और ज्योति की हैं. इस मामले में जांच के बाद विभाग ने मनीष दुबे के खिलाफ मामला दर्ज करने की सिफारिश भी कर दी है.

इसी बीच ज्योति के पति आलोक ने एक बड़ा खुलासा किया है. आलोक ने कहा है कि मनीष दुबे और ज्योति के बीच 24 घंटे में करीब 15 घंटे तक बात होती थी. आलोक का दावा है कि हर रोज दोनों एक-दूसरे को करीब 100 बार फोन करते थे. आलोक का कहना है कि अगर मनीष दुबे के सीयूजी नंबर की कॉल डिटेल निकाली जाए तो पूरा मामला सामने आ जाएगा.

jyoti maurya news, jyoti maurya, sdm

अश्लील चैट करते थे!

पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य के पति आलोक ने कहा है कि अगर मनीष दुबे के सीयूजी नंबर की व्हाट्सएप चैटिंग निकाली जाए तो कई बातें सामने आएंगी. ये लोग मेरी हत्या की साजिश रचते थे और आपस में शादी करने की बात करते थे. इस दौरान दोनों एक-दूसरे से अश्लील बातें करते थे. आलोक ने दावा किया कि उनके पास कुछ व्हाट्सएप चैटिंग के स्क्रीनशॉट और कॉल डिटेल्स उपलब्ध हैं, जिसमें साफ है कि ये लोग उन्हें मारना चाहते थे और उनके बच्चों का भविष्य खराब करना चाहते थे.

ADVERTISEMENT

ज्योति के पति आलोक कुमार मौर्य ने कहा, ''जब मुझे मेरी पत्नी ज्योति मौर्य और मनीष दुबे के बीच अफेयर के बारे में पता चला तो मैं हैरान रह गया. मैंने ज्योति की कॉल डिटेल और व्हाट्सएप चेक किया. पता चला कि मनीष और ज्योति दिनरात एकदूसरे से बातें करते थे. दोनों वीडियो कॉल भी करते थे. यह सिलसिला पिछले 2 साल से लगातार चल रहा था.

 

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    ऐप खोलें ➜