जम्मू-कश्मीर में इस वजह से कार खाई में गिरी, चार सरकारी अधिकारियों की मौत

ADVERTISEMENT

जम्मू-कश्मीर में इस वजह से कार खाई में गिरी, चार सरकारी अधिकारियों की मौत
social share
google news

Jammu Kashmir : जम्मू-कश्मीर में एक जबरदस्त हादसा (Accident) हुआ जिसमें चार सरकारी अधिकारियों (Official) की मौत हो गई। मौके पर पहुँची पुलिस (Police) के मुताबिक डोडा जिले में सोमवार को एक वाहन गहरी खाई में गिर गया जिससे सड़क एवं भवन विभाग के चार सरकारी अधिकारियों की मौके पर ही मौत हो गई।

Jammu Kashmir Accident: पुलिस के मुताबिक सरकारी वाहन अधिक रफ्तार होने की वजह से नियंत्रण से बाहर हो गया जिससे वाहन 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। उस वाहन में पुंछ के कार्यकारी अभियंता रफीक शाह, उधमपुर के सहायक कार्यकारी अभियंता कमल किशोर शर्मा और चालक मोहम्मद हफीज सवार थे जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Jammu Kashmir Accident: एसएचओ भुविंदर कोतवाल का कहना है कि उस सरकारी वाहन में सड़क और भवन विभाग की एक टीम सवार थी। यह हादसा सुबह करीब 10.45 बजे बटोट-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पास हुआ।

ADVERTISEMENT

जिस वक़्त ये हादसा हुआ उस वक़्त सड़का पर अच्छी खासी भीड़ थी और सरकारी गाड़ी अधिक रफ्तार की वजह से मोड़ पर अपना नियंत्रण खो बैठी। कोतवाल ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह दुर्घटना कोहरे और भारी बारिश के कारण कम दृश्यता की वजह से हुई।

Jammu Kashmir Accident: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दुर्घटना पर दुख जताते हुए कहा कि अधिकारियों की मौत विभाग और समाज के लिए बड़ा नुकसान है।

ADVERTISEMENT

Jammu Kashmir Accident: एसएचओ ने कहा कि दुर्घटना में अधीक्षण अभियंता सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें जम्मू स्थित राजकीय मेडकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी मृत्यु हो गई। अस्पताल ने कहा कि कुमार का शाम सात बजकर 20 मिनट पर निधन हो गया।

ADVERTISEMENT

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘डोडा में हुई दुर्घटना के कारण लोगों की मौत से दुख हुआ, शोकसंतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। जिला प्रशासन को हरसंभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया गया है।’’

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    ऐप खोलें ➜