Jharkhand Crime: बहन की खूनी साजिश, प्रेमी के साथ मिलकर किया भाई का कत्ल, लाश मकान में दफ्ना दी
Ramgarh Murder: लड़की को मुस्लिम युवक से प्यार हो गया, भाई को ये रिश्ता मंजूर नहीं था, फिर इश्क में पागल बहन और उसके प्रेमी ने रची खूनी साजिश।
ADVERTISEMENT
![Jharkhand Crime: बहन की खूनी साजिश, प्रेमी के साथ मिलकर किया भाई का कत्ल, लाश मकान में दफ्ना दी CrimeTak](https://akm-img-a-in.tosshub.com/lingo/crtak/images/story/202210/untitled_design_2022_10_01t200208_175_converted_16x9.jpg?size=948:533)
Patratu Murder Case: बहन (Sister) को एक लड़के (Boy) से प्यार (Love) हो गया और इस बात की खबर भाई (Brother) को हो गई। भाई अपनी बहन को उसके दोस्त से मिलने जुलने पर टोका-टाकी करने लगा। एक रोज अचानक भाई कहीं गायब हो गया और लड़का लड़की का इश्क परवान चढ़ता रहा। एक बहन और उसके प्रेमी की खौफनाक खूनी कहानी की शुरुआत 24 जून 2022 को हुई।
जब झारखंड के पतरातू में रहने वाला 21 साल का लड़का रोहित अचानक कहीं गायब हो गया। घरवालों ने रोहित को ढूंढने की बहुत कोशिश की लेकिन वो नहीं मिला तो पुलिस में रोहित की गुमशुदगी दर्ज करा दी गई। पुलिस ने भी इस मामले को मामूली गुमशुदगी समझ कर ठंडे बस्ते में डाल दिया। इस मामले की जांच रांची के चुटिया थाने की पुलिस कर रही थी।
लाख कोशिशों के बाद पुलिस को रोहित का कोई सुराग नहीं मिल रहा था। लिहाजा पुलिस ने अपने मुखबिरों को काम पर लगाया और मुखबिर ने पुलिस को लीड दी कि रोहित की बहन चंचला का किसी मुस्लिम लड़के से प्रेम प्रसंग है जिसका विरोध रोहित किया करता था।
ADVERTISEMENT
बस यही वो जानकारी थी जिसनें पुलिस को कत्ल की एक बड़ी साजिश का पहला सुराग दे दिया। पुलिस ने रोहित की बहन चंचला को हिरासत में ले लिया और सख्ती से पूछताछ शुरु की तो कत्ल की कहानी खुल गई। चंचला नें पुलिस को बताया कि एक साजिश के तहत वो खुद भाई रोहित को पतरातू लेकर गई थी वहां अपने प्रेमी इजराइल अंसारी के साथ मिलकर रोहित की हत्या कर दी।
रोहित की हत्या करने के बाद दोनों ने लाश पतरातू थाना इलाके के पंच मंदिर पंचायत के रोड संख्या-33 पर मौजूद एक सरकारी मकान में गड्ढा खोदकर दफना दिया।हैरानी की बात यह है कि भाई की लाश जिस घर में दफ्न की थी बहन चंचला उसी घर में डेढ़ महीने तक रही। पुलिस ने चंचला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT