झारखंड : भैंस बनी हत्या की वजह, ये मामला हैरान कर देगा!
झारखंड के दुमका जिले में 16 वर्षीय एक किशोर की मोटरसाइकिल से भैंस को टक्कर लग जाने के बाद लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर पीटकर उसकी हत्या कर दी।
ADVERTISEMENT

Jharkhand Crime News : झारखंड के दुमका जिले में 16 वर्षीय एक किशोर की मोटरसाइकिल से भैंस को टक्कर लग जाने के बाद लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर पीटकर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि संथाली टोला के कुरमाहाट का रहने वाला किशोर रविवार शाम फुटबॉल मैच देखकर मोटरसाइकिल से तीन दोस्तों के साथ घर लौट रहा था, तभी हंसडीहा थाना क्षेत्र के ठाठी गांव में उसकी मोटरसाइकिल एक भैंस से टकरा गई।
पुलिस ने बताया कि जल्द ही मौके पर और भैंसों के साथ पहुंचे लोगों के साथ युवक की बहस शुरू हो गई।
ADVERTISEMENT
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अमोद नारायण सिंह ने बताया कि पीड़ित किशोर, भैंस के मालिक को हर्जाना देने को भी तैयार हो गया था लेकिन तभी चार लोगों ने उस पर हमला कर दिया।
पुलिस ने बताया कि किशोर को तुरंत सरियाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ADVERTISEMENT
उसने बताया कि घटना के समय पीड़ित के साथ मौजूद अन्य लड़के विवाद बढ़ने पर मौके से भाग गए थे।
ADVERTISEMENT
पुलिस ने बताया कि मामले में FIR दर्ज की गई है और जांच की जा रही है।
इनपुट - पीटीआई 1
ADVERTISEMENT
