रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार स्वच्छता निरीक्षक के बैंक लॉकर से 1.6 करोड़ रुपये के जेवरात बरामद

ADVERTISEMENT

रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार स्वच्छता निरीक्षक के बैंक लॉकर से 1.6 करोड़ रुपये के जेवरात बरामद
cbi news
social share
google news

Delhi News : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एक लाख रुपये की कथित तौर पर रिश्वत लेने के सिलसिले में गिरफ्तार मुख्य स्वच्छता निरीक्षक चंदर मोहन के नाम बैंक लॉकर में रखे गये 1.6 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के जेवरात बरामद किए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सीबीआई ने कहा कि मोहन ने स्वच्छता निरीक्षक (संविदा आधारित) के पद से हटाये गये शिकायतकर्ता को बहाल करने के लिए रिश्वत मांगी थी। स्वच्छता निरीक्षक एक हादसे के चलते दफ्तर जाने में अक्षम थे।

एजेंसी के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘मामले की जांच के दौरान भारतीय स्टेट बैंक(एसबीआई), चंडीगढ़ में, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक और उसकी पत्नी के नाम एक लॉकर पाया गया। उससे करीब 3,100 ग्राम सोना सहित सोने के गहने बरामद किये गये, जिनकी कीमत 1.6 करोड़ रुपये आंकी गई है।’’ सीबीआई अधिकारियों ने जाल बिछाकर मोहन को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।

 

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    ऐप खोलें ➜