साल 1979 में किया था रेप, जम्मू में दुष्कर्म मामले में वांटेड आरोपी 43 साल बाद गिरफ्तार
JAMMU CRIME NEWS: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को 43 साल बाद गिरफ्तार किया गया।
ADVERTISEMENT

Photo
JAMMU CRIME NEWS: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को 43 साल बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, धरग्लून के रहने वाले अब्दुल खालिक के खिलाफ 1979 में मेंढर थाने में दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस ने बताया कि 19 सितंबर 1992 को पुंछ की सत्र अदालत ने आरोपी के खिलाफ दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 512 के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।
ADVERTISEMENT
पुलिस के मुताबिक, आरोपी को मेंढर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
(PTI)
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT