कौन है जयपुर में गाड़ी से कुचलने वाला आरोपी मंगेश?
Jaipur Girl Died News : आखिर कौन है आरोपी मंगेश अरोड़ा। (Who is accused Mangesh Arora?)आइये आपको बताते हैं।
ADVERTISEMENT

Jaipur Girl Died News : आखिर कौन है आरोपी मंगेश अरोड़ा। (Who is accused Mangesh Arora?)आइये आपको बताते हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मंगेश अरोड़ा की उम्र 29 साल है। वह हरियाणा के सिरसा जिले के रहने वाले हैं। वह नौ साल पहले स्नातक की पढ़ाई के लिए जयपुर आया था। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने जयपुर के मानसरोवर के थड़ी मार्केट इलाके में अपनी कपड़े की दुकान शुरू की। वह विलासितापूर्ण जीवन शैली का शौकीन है। घटना वाली रात मंगेश अपनी दोस्त के साथ पब में पार्टी करने के लिए गया था। वहां इनका झगड़ा राजकुमार और उसकी दोस्त उमा से हो गया। इसके बाद मंगेश ने उमा और राजकुमार को कुचल दिया, जिससे उमा की मौत हो गई।

सूत्रों के मुताबिक, उसने नशे की हालत में दंपति को कुचल दिया। आरोपी मंगेश अरोड़ा के पिता और उसका भाई उसे सरेंडर कराने के लिए पहुँचे। पिता का हरियाणा के ऐलेनाबाद में मसाले का कारोबार है। यहाँ मंगेश और उसका भाई मानसरोवर थड़ी मार्केट में कपड़े का बड़ा शो रूम चलाते हैं।
Jaipur Accident: जयपुर में सरेआम हुई हत्या की तस्वीरें, जिसने भी देखीं, उसकी रूह कांप गई। वीडियो उसी घटना का है, जब जयपुर के गिरधर मार्ग पर युवती को कुचला गया। इन तस्वीरों में नजर आ रहा है कि होटल के बाहर खड़ी कारों के पास 8 लोग मौजूद हैं। इनमें दो लड़कियां और छह लड़के नजर आ रहे हैं। इनकी बहस हो रही है। झगड़े के दौरान एसयूवी में एक लड़का और लड़की बैठ जाते हैं। बताया जा रहा है कि वो लड़का, जो एसयूवी में बैठा था, वो मंगेश हैं। इसके बाद कार को आगे की तरफ लेकर जाता है। बाकी लोग फिर कार की तरफ आ जाते हैं। मंगेश एसयूवी को बैक करता है और फिर राजकुमार और उमा को कुचलते हुए भाग जाता है।
ADVERTISEMENT

पुलिस की शुरुआती तफ्तीश के मुताबिक घटना के पीछे मामूली छींटाकशी है, जिसमें आरोपी युवक ने नशे में दूसरी युवती के साथ अभद्रता से बातें की थी। घटनास्थल के चश्मदीद गवाहों से पूछताछ और शुरुआती तफ्तीश में पता चला है कि उमा सुथार नाम की लड़की अपने दोस्त रामकरण के साथ एवरलैंड विश होटल में पार्टी करके निकली थी। पार्टी में जयपुर के मंगेश अरोड़ा के साथ श्रेया भारद्वाज नाम की एक और युवती भी मौजूद थी। पार्टी के दौरान ही मंगेश अरोड़ा ने उमा सुथार के साथ बदसलूकी शुरू कर दी जिस पर झगड़ा हुआ। सड़क पर काफी देर तक दोनों युवकों में बहस और हाथापाई की नौबत आती दिखी। इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद लड़कियां इस झगड़े को सुलझाने की कोशिश करती भी दिखीं। तस्वीरों में लड़कियां, दोनों लड़कों को रोकती हुई नजर आती हैं। इसके बाद आरोपी मंगेश के साथ लड़की कार में बैठ गई और फिर कार से भागते वक्त आरोपी ने रामकरण और उमा पर कार चढ़ा दी।
कार से कुचले जाने के बाद जख्मी हुए रामकरण का आरोप है कि मंगेश अरोड़ा ने उसे बेसबॉल बैट से मारने की कोशिश भी की थी फिर कार चढ़ा दी। पुलिस के मुताबिक मृतका उमा सुथार मध्य प्रदेश की रहने वाली थी और जयपुर में इवेंट ऑर्गनाइज करने का काम करती है, जबकि हत्या के आरोपी मंगेश अरोड़ा के बारे में पता चला है कि उसका जयपुर में ही कपड़े का कारोबार है।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
