jahangirpuri voilence : दोनों पक्षों के लोगों को गिरफ्तार किया : दिल्ली पुलिस कमिश्नर
jahangirpuri voilence : दोनों पक्षों के लोगों को गिरफ्तार किया : दिल्ली पुलिस कमिश्नर do read more and latest crime stories at crime tak website.
ADVERTISEMENT

jahangirpuri voilence update : दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना जहांगीरपुरी दंगों के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए। उन्होंने बताया कि कुल 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें दोनों पक्षों के लोग शामिल है। इसके अलावा क्राइम ब्रांच अब इस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जिसके खिलाफ भी सबूत मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर जो लोग गलत जानकारियां पोस्ट करेंगे, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दो शोभा यात्रा निकालने की इजाजत दी गई थी।
क्या बोले पुलिस कमिश्नर ?
राकेश अस्थाना ने कहा कि तमाम वीडियो, सीसीटीवी और डिजिटल सबूतों का गहराई से विश्लेषण किया जा रहा है। अब तक 100 से ज्यादा उपद्रवियों की पहचान की गई है। कुल 14 टीमें बनाई गई है, जो मामले की जांच कर रही है। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हालात को संभाला। उन्होंने कहा कि अमन कमेटियों के जरिए भी शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। पुलिस कमिश्नर ने साफ कहा कि बंदोबस्त में कोई कमी नहीं थी।
ADVERTISEMENT
