इंदौर में मंदिर हादसे के दोषियों की जिम्मेदारी तय करेंगे : मुख्यमंत्री

ADVERTISEMENT

इंदौर में मंदिर हादसे के दोषियों की जिम्मेदारी तय करेंगे : मुख्यमंत्री
Indore Temple AccidentIndore Temple Accident
social share
google news

Indore Temple Accident : मध्य प्रदेश के इंदौर में पुरातन बावड़ी पर बनाए गए एक मंदिर की जमीन धंसने से 35 लोगों की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार जांच के बाद इस हादसे के दोषियों की जिम्मेदारी तय करेगी।

मुख्यमंत्री ने इस हादसे के अगले दिन एक निजी अस्पताल में भर्ती 16 पीड़ितों का हाल-चाल जाना और इसके बाद पटेल नगर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में घटनास्थल का दौरा किया। इस दौरान राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी उनके साथ थे।

चौहान ने कहा, “प्रशासन ने हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच के निर्देश दिए हैं और पुलिस ने प्रकरण भी दर्ज कर लिया है। हम जांच के बाद दोषियों की जिम्मेदारी तय करेंगे और उनके खिलाफ कदम उठाएंगे।”

ADVERTISEMENT

मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे राज्यभर में जांच कर पता लगाएं कि किन कुओं और बावड़ियों को असुरक्षित तरीके से ढंककर उन पर निर्माण किया गया है और कौन-से नलकूप खुले रखे गए हैं?

उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि इंदौर के मंदिर में हुए हादसे जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। अगर जांच के दौरान निजी या सरकारी जमीन पर कोई कुआं, बावड़ी या नलकूप खतरनाक हालत में मिला, तो संबंधित भूमि मालिक या अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।”

ADVERTISEMENT

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिर में रामनवमी पर किए जा रहे हवन के दौरान हुए हादसे के बाद एक शख्स अब तक लापता है और राज्य सरकार की प्राथमिकता उसे ढूंढ निकालना है।

ADVERTISEMENT

उन्होंने कहा, “मैं कल रातभर बचाव अभियान पर नजर रखता रहा और अधिकारियों से इसकी जानकारी लेता रहा।”

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    ऐप खोलें ➜