कर्नाटक में इनकम टैक्स की बड़ी रेड, चुनाव के लिए रखा था काला धन, 20 करोड़ बरामद

ADVERTISEMENT

कर्नाटक में इनकम टैक्स की बड़ी रेड, चुनाव के लिए रखा था काला धन, 20 करोड़ बरामद
आयकर विभाग की टीम ने फाइनेंसरों के ठिकानों पर की रेड
social share
google news

Karnataka IT Raid News: आयकर विभाग ने शुक्रवार को बेंगलुरु और मैसूरु में कई स्थानों पर बड़े पैमाने पर छापेमारी की। आयकर विभाग की टीम ने इस दौरान कुछ फाइनेंसरों के ठिकानों पर रेड की है। इनमें वो फाइनेंसर शामिल हैं जिन्होने आगामी चुनावों में उम्मीदवारों को धन मुहैया कराने के लिए कथित तौर पर नकदी जुटाई थी। 

ये छापेमारी बेंगलुरु शहर के शांति नगर, कॉक्स टाउन, शिवाजी नगर, आरएमवी एक्सटेंशन, कनिंघम रोड, सदाशिव नगर, कुमारपार्क वेस्ट और फेयरफील्ड लेआउट इलाकों में स्थित परिसरों में की गई।इन छापों के परिणामस्वरूप बड़ी मात्रा में बेहिसाब नकदी और आभूषण और उनके गुप्त ठिकानों में रखे सोने-चांदी को जब्त किया गया है। 

 

ADVERTISEMENT

बेंगलुरु और मैसूरु में कई स्थानों पर बड़े पैमाने पर छापेमारी

 

आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी में 15 करोड़ रुपये की नकदी और 5 करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण बरामद किए गए हैं। छापे के दौरान टीम को बैग व सूटकेस मं रखा भारी मात्रा में कैश मिला है। 

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    ऐप खोलें ➜