पैसे नहीं थे तो क्यों ली कार ! MP: पेट्रोल डालकर अपनी ही कार में लगा दी आग, रिकवरी टीम से बोला शख्स- अब ले जाओ

ADVERTISEMENT

पैसे नहीं थे तो क्यों ली कार !MP: पेट्रोल डालकर अपनी ही कार में लगा दी आग, रिकवरी टीम से बोला श...
social share
google news

सर्वेश पुरोहित के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

MP / GWALIOR CAR BURNT STORY : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक कार मालिक ने गुस्से में पेट्रोल को डालकर अपनी ही कार में आग लगा दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि कार लेने के लिए फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी आए थे. इस बात से युवक इतना नाराज हो गया कि उसने अपने हाथों से ही कार को पेट्रोल डालकर जला दिया। यह घटना बुधवार शाम गोला का मंदिर भिंड रोड की है।

मालिक ने अपनी कार में लगा दी आग

ADVERTISEMENT

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि शख्स ने कार फाइनेंस कराई थी। किस्त न भरने के कारण रिकवरी टीम पहुंची और कार को उठाने लगी। तभी कार मालिक विनय शर्मा मौके पर पहुंचा उसके हाथ में पेट्रोल से भरी बोतल थी। उसने पूरा पेट्रोल कार में उड़ेलकर आग लगा दी। कुछ देर बाद पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

किस्त नहीं भर पा रहा था कार मालिक

ADVERTISEMENT

कार मालिक और रिकवरी टीम के बीच कुछ बहस भी हुई। आसपास के लोग दूर खड़े होकर तमाशा देखते रहे और वीडियो बनाते रहे। लोगों का कहना है कि मालिक विनय शर्मा रिकवरी टीम पर काफी नाराज हुए। जैसे ही रिकवरी टीम ने वीडियो बनाना शुरू किया, तो कार मालिक ने कहा- अब ले जा कार और गाड़ी पर पेट्रोल की बोतल उड़ेल दी।

ADVERTISEMENT

कार मालिक और रिकवरी टीम के बीच हुई बहस

घटना के लाइव वीडियो पुलिस को मिले हैं। कार मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

मंगलसूत्र के विज्ञापन पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री की सब्यसाची को चेतावनी, “ 24 घंटे में विज्ञापन नहीं हटाया तो फोर्स भेज होगी गिरफ्तारी”'रेनकोट वाले चोरों' से बच कर रहना ! एमपी के इंदौर के प्रीमियम पार्क की घटना,

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    ऐप खोलें ➜