Shimla Update: शिमला में शिवमंदिर ढहा, 9 लोगों की मौत, मलबे में अभी भी कई लोग दबे

ADVERTISEMENT

Shimla Tradegy
Shimla Tradegy
social share
google news

विकास शर्मा/कमलजीत संधू के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Shimla Tradegy Update: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की चपेट में एक शिव मंदिर आ गया। इससे 50 लोग  मलबे में दब गए। इसमें 9 लोगों की मौत हो गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

ये हादसा शिमला के समरहिल इलाके में हुआ। हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ट्वीट कर कहा,'शिमला से दुखद खबर सामने आई है, जहां भारी बारिश के कारण समर हिल में शिव मंदिर ढह गया। अब तक नौ शव निकाले जा चुके हैं।स्थानीय प्रशासन मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए मलबे को हटाने के लिए तत्परता से काम कर रहा है।'

ADVERTISEMENT

उधर, हिमाचल के सोलन में बादल फटने से 7 लोगों की मौत हो गई। कई जख्मी है। ये घटन देर रात हुई। राहत और बचाव कार्य जारी है। उधर, उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।  

ये वाक्या सोलन स्थित ममलीक के धायावल गांव में हुआ। देर रात अचानक बादल फट गया, जिसकी चपेट में गांव के कई लोग आए। अभी तक 7 लोगों की जान जा चुकी है। कई जख्मी हैं। बादल फटने की वजह से पूरे गांव में मलबा फैल गया। इस वजह से दो घर और एक गौशाला बह गई।

ADVERTISEMENT

अभी क्या हालात है हिमाचल के?

ADVERTISEMENT

हिमाचल के कई इलाकों में बारिश जारी है। यहां कई जगहों पर भूस्खलन हुआ। कई रास्तों को बंद कर दिया गया है। भारी बारिश की वजह से हिमाचल में स्कूल और कालेज बंद कर दिए गए हैं। इस कारण कुल्ली-मनाली जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है।

प्रशासन ने अपील की है कि लोग नंदी-नालों और लैंड स्लाइड इलाकों से दूर रहें। उधर, उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश

    यह भी पढ़ें...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT