Hemant Soren Arrest Update: हेमंत सोरेन की याचिका पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई, गिरफ्तारी के खिलाफ झारखंड बंद

ADVERTISEMENT

Jharkhand CM Hemant Soren Arrest Update
Jharkhand CM Hemant Soren Arrest Update
social share
google news

Jharkhand CM Hemant Soren Arrest Updates: हेमंत सोरेन की याचिका पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई है। उन्होंने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है। सुबह इस मामले में सुनवाई होगी। हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार किया है। चंपई सोरेन को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया है। चंपई ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। उन्होंने 43 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा है।
इससे पहले हेमंत ने राजभवन पहुंचकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया। ईडी ने उन्हें लंबी पूछताछ के बाद अरेस्ट किया था।

खबर ये भी आई थी कि हेमंत सोरेन ने प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों के खिलाफ  SC/ST एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कराई है। इस सिलसिले में गोडा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।


क्या रुख अख्तियार करेगा हाईकोर्ट?

ADVERTISEMENT

जमीन घोटाले मामले में गिरफ्तार हेमंत सोरेन की अपील पर गुरुवार को सुबह 10.30 बजे अदालत में सुनवाई होगी। अदालत इस पर क्या रुख अख्तियार करता है, ये देखने वाली बात होगी। ईडी के समन के खिलाफ हेमंत हाईकोर्ट पहुंचे है। उन्होंने गिरफ्तारी के खिलाफ कोर्ट में रिट याचिका दायर की है।

हेमंत सोरेन के घर से मिला था कैश

ADVERTISEMENT

ईडी जब दिल्ली में उनके घर पहुंची तो उन्हें वहां से कार और कैश मिला था।

ADVERTISEMENT

आज झारखंड बंद का आह्वान

झारखंड के सभी आदिवासी संघों ने गुरुवार 1 फरवरी को राज्य में बंद का आह्वान किया है। इसको लेकर पोस्टर भी जारी किए गए हैं, जिन पर हेमंत सोरेन की तस्वीर है। 
 

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...