Haryana News: YouTube पर वीडियो देखा, फिर रची पति को मारने की साजिश, ये कहानी हैरान कर देगी!

ADVERTISEMENT

आरोपी मीनाक्षी और उसका पति नीटू
आरोपी मीनाक्षी और उसका पति नीटू
social share
google news

आशीष शर्मा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत की नींद सुला दिया। पुलिस ने इस सिलसिले में महिला समेत तीन लोगों को अरेस्ट किया है। दरअसल, महिला ने यूट्यूब (YouTube) पर एक वीडियो देखा और Online एक इंजेक्शन मंगवा लिया। इसके बाद महिला ने अपने पति को बीपी लो करने वाला इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस साजिश में उसका साथ दिया महिला के प्रेमी ने।

मीनाक्षी और नीटू के थे रिश्ते खराब, लिहाजा मीनाक्षी की जिंदगी में साहिल ने ली एंट्री

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

ये वाक्या यमुनानगर जिले के मुंसीबल गांव का है। यहां नीटू अपनी पत्नी के साथ रहता था। दोनों के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। इस दौरान नीटू की पत्नी मीनाक्षी की साहिल नाम के लड़के से दोस्ती हो गई। दोस्ती प्यार में बदल गई। ये रिश्ते कई महीनों से चल रहा था। मीनाक्षी अब अपने पति से छुटकारा चाहती थी, क्योंकि तभी वो साहिल से शादी कर सकती थी। दोनों ने मिलकर एक साजिश रची। बीती 4 जनवरी को मीनाक्षी के पति नीटू का शव पास के खेतों से मिला। नीटू के बाजू पर इंजेक्शन के निशान थे। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पलटा केस

ADVERTISEMENT

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट करवाया तो स्थिति साफ हो गई। पता चला कि उसकी मौत की वजह इंजेक्शन है। ये भी पता चला कि शरीर में जो इंजेक्शन के जरिए दवा दी गई थी, वो बीपी लो करने की दवा थी। पुलिस को शक हुआ। उन्होंने नीटू की पत्नी समेत कई लोगों से पूछताछ की। 

ADVERTISEMENT

पुलिस ने निकाली मीनाक्षी की कॉल डिटेल

इसके बाद पुलिस ने नीटू की पत्नी मीनाक्षी की मोबाइल कॉल डिटेल निकलवाई। मीनाक्षी और सोनीपत के रहने वाले साहिल के बीच कई बार हत्या से पहले और बाद में बात हुई थी। पुलिस ने दोनों को पकड़ा। इसके बाद एक और शख्स का पता चला। उसकी पहचान खरखौदा के अमन के रूप में हुई। जब पुलिस ने तीनों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस को पता चला की मीनाक्षी और साहिल के बीच संबंध थे। बीच में रोड़ा था नीटू, इसी वजह से मीनाक्षी ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर नीटू की हत्या कर दी। 

क्या कहा एएसपी ने? 

एएसपी हिमाद्री कौशिक के मुताबिक, मृतक की पत्नी की साहिल से सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती हुई थी। इसके बाद मर्डर का प्लान बनाया गया। ये लोग इंजेक्शन लेकर आए और ओवरडोज देकर नीटू को मारा गया। 

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT