गुरुग्राम में कैंटर ने खड़ी कार में मारी टक्कर, चार की मौत, 4 जख्मी
Haryana Accident News: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कैंटर (मालवाहक वाहन) ने खड़ी कार में टक्कर मार दी जिससे चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए।
ADVERTISEMENT

Haryana Accident News: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कैंटर (मालवाहक वाहन) ने खड़ी कार में टक्कर मार दी जिससे चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। बुधवार को पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसा मंगलवार को उस समय हुआ जब पंक्चर टायर को बदलने के लिए कार सड़क किनारे रुकी हुई थी।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित गाजियाबाद के एक ही परिवार के सदस्य थे। सभी भिवाड़ी स्थित एक मंदिर जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि एक महिला और दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य बच्चे ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
उन्होंने बताया कि चार अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं।
ADVERTISEMENT
मृतकों की पहचान गाजियाबाद के गांव भोपुरा निवासी सताक्षी (30), परी (2), विदांश (3) और प्रिशा (2) के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने कहा, सेक्टर-40 थाना पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
(PTI)
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
