'अब यहां क्यों आए हो?'...और महिला ने जड़ दिया विधायक के थप्पड! देखें वीडियो
Haryana JJP MLA Slapping Case: हरियाणा में जननायक जनता (JJP)पार्टी के विधायक के लिए उस वक्त अजीब सी स्थिति पैदा हो गई, जब एक महिला ने सबके सामने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया।
ADVERTISEMENT

Haryana JJP MLA Slapping Case: हरियाणा में जननायक जनता (JJP)पार्टी के विधायक के लिए उस वक्त अजीब सी स्थिति पैदा हो गई, जब एक महिला ने सबके सामने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। इसका वीडियो भी वायरल है। विधायक ने कहा, ‘वह स्थिति का जायजा लेने के लिए गए थे, लेकिन बंधा (छोटा बांध) टूटने की वजह से गांव में जलभराव हो गया। इससे नाराज महिला और कुछ अन्य लोगों ने उन पर हमला कर दिया। महिला ने कहा कि अब यहां क्यों आए हो? वो इसको लेकर कोई कार्रवाई नहीं चाहते।’
दरअसल, हरियाणा के कई जिले बाढ़ की चपेट में है। कैथल, यमुनानगर, पंचकूला समेत कई जिले बाढ़ की वजह से प्रभावित हुए हैं। विधायक ईश्वर सिंह गुहला बाढ़ के हालात का जायजा लेने के लिए कैथल पहुंचे थे। वहां विधायक मौजूद लोगों से बात कर रहे थे तभी एक महिला ने गुस्से में उन्हें थप्पड़ मार दिया। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभाल लिया।
गुहला विधानसभा क्षेत्र के भाट उफान के कारण विधायक ईश्वर सिंह स्थिति का जायजा लेने के लिए कैथल के भाटिया गांव पहुंचे थे। तभी वहां मौजूद महिला ने उनके साथ इस तरह का बर्ताव किया।
ADVERTISEMENT
