गुजरात के राजकोट में दो मकान गिरे, तीन लोगों की मौत, पांच जख्मी
Rajkot House Collapse: गुजरात में राजकोट जिले के जेतपुर शहर में बुधवार को दो पुराने मकानों के ढहने के कारण एक महिला और दो नाबालिग लड़कियों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए।
ADVERTISEMENT

जांच में जुटी पुलिस
Rajkot House Collapse: गुजरात में राजकोट जिले के जेतपुर शहर में बुधवार को दो पुराने मकानों के ढहने के कारण एक महिला और दो नाबालिग लड़कियों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक एक दीवार के गिरने के कारण यह हादसा हुआ और घायल लोगों को मलबे से निकाल लिया गया है। राजकोट के पुलिस अधीक्षक जयपाल सिंह राठौड़ ने कहा, ‘‘ प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जेतपुर के चंपराज नी बारी इलाके में कई दशक पहले बने दो मकान एक दीवार गिरने से ढह गए।’’
पुलिस ने बताया कि मृतकों में 50 वर्षीय एक महिला के अलावा सात और दस साल की दो लड़कियां शामिल हैं।
ADVERTISEMENT
(PTI)
ADVERTISEMENT
