दुल्हन को दूल्हे की बाहों से खींच ले गए गुंडे! गुजरात में हुआ अजीबोगरीब वाकया

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Gujarat Dahod Bride Kidnapped: गुजरात से अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यहां फिल्मी स्टाइल में दुल्हन को दूल्हे के सामान कुछ गुंडे उठा कर ले गए। इस सिलसिले में अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। देर रात ये वाकया हुआ। इस घटना के बाद बाराती सहमे हुए हैं। गुंडों के पास हथियार थे इस वजह से बाराती कुछ नहीं कर सके। इस अपहरण के पीछ कौन लोग हैं इसकी जांच की जा रही है?

दुल्हन का अपहरण 

ये घटना गुजरात के दाहोद जिले में हुई। दोहाद में नवागाम चौकड़ी इलाके से दुल्हन का अपहरण हो गया। बताया जा् रहा है कि लड़की का नाम ऊषा डामोर है। वो सलापाड की रहने वाली है। उसकी शादी रोहित से तय हुई थी। रोहित भाटीवाड़ा का रहने वाला है। दूल्हा बारात लेकर सलापाड पहुंचा। शादी धूमधाम से हुई और बारातियों ने शादी को खूब इन्जॉय किया। शादी की सभी रस्में पूरी होने की बाद देर रात बाराती दूल्हा-दुल्हन को साथ लेकर वापस भाटीवाड़ा के लिए निकल गये। 

बाइकों पर आए गुंडे

बताया जा रहा है कि सलापाड से 5 किलोमीटर की दूरी पर अचानक 20 गुंडे बाइकों से आ धमके। उन्होंने उस गाड़ी को घेर लिया जिसमें दुल्हा दूल्हन  मौजूद थे। इसमें से कुछ गुंडों ने दुल्हन को अपनी तरफ खींच लिया और उसे साथ लेकर फरार हो गए। गुंडों के पास हथियार भी थे इस वजह से बाराती कुछ नहीं कर पाए। हालांकि बारातियों ने घटना की सूचना पुलिस को फौरन फोन पर दे दी। मगर तब तक दुल्हन को साथ लेकर बाइक सवार गुंडे मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें बना दी गई है। मगर अब तक ये नहीं पता चल पाया है कि दुल्हन के किडनैप के पीछे दरअसल वजह क्या थी। क्या बाइक से आए गुंडे किसी के इशारे पर काम कर रहे थे? या फिर दुल्हन अपनी मर्जी से उनके साथ गई? पुलिस फिलहाल हर एंगल से घटना की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENT

 

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...