रोहिणी कोर्ट में गोगी के कत्ल के बाद शेखर सन्नाटा ने मानाया था जश्न, तो गोगी गैंग ने गोलियों से भून डाला
Gangwar Murder: जैगुआर कार में सवार शेखर सन्नाटा के कत्ल के मामले में सामने आया गोगी गैंग के गौरव का नाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार.
ADVERTISEMENT

Gangnster Tillu Tajpuriya Murder: रोहिणी (Rohini Murder) के सेक्टर 16 में जैगुआर सवार शेखर सन्नाटा के कत्ल में गोगी गैंग (Gogi Gang) के बदमाशों का नाम सामने आया है। पुलिस ने कत्ल में शामिल गौरव नाम के गैंगस्टर को गिरफ्तार भी कर लिया है। शेखर सन्नाटा का कत्ल जगुआर कार में 23 मार्च 2022 को किया गया था। उस पर एक दर्जन से ज्यादा गोलियां बरसाई गई थी। पुलिस के मुताबिक जितेंद्र गोगी की कोर्ट में हत्या (Gogi Murder Rohini Court) के बाद शेखर सन्नाटा ने खूब जश्न मनाया था और केक काटकर सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया था जिससे गोगी गैंग के बदमाश शेखर सन्नाटा से बदला लेना चाहते थे। शेखर सन्नाटा टिल्लू गैंग से जुड़ा हुआ था। गोगी के कत्ल के बाद टिल्लू ताजपुरिया गैंग के दो सदस्य भी गैंगवार में मारे गए थे। जिसके बाद इस गैंग के सदस्य दिल्ली और एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में छुपे हुए थे टिल्लू ताजपुरिया का साथी शेखर सन्नाटा भी चंडीगढ़ में छुपा हुआ था।

Gogi Gangwar: 23 मार्च 2022 को शेखर सन्नाटा दिल्ली में अपनी जैगवार कार से गर्लफ्रेंड से मिलने आया था और इसी दौरान केएन काटजू मार्ग पर उस पर एक दर्जन से ज्यादा फायरिंग कर बदमाशों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। सीसीटीवी फुटेज में दिल्ली पुलिस को एक बाइक सवार की पहचान हुई जिसकी पहचान गौरव नाम से हुई। पुलिस ने गौरव नाम के शूटर को गिरफ्तार कर लिया। हैरानी की बात यह है कि रोहिणी कोर्ट में जितेन्द्र गोगी के कत्ल के बाद इस गैंगवार में 3 गैंगस्टर मारे जा चुके हैं और लगातार एक दूसरे के खून के प्यासे हैं। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि गोगी के कत्ल के बाद यह गैंग दीपक बॉक्सर चला रहा है।
ADVERTISEMENT
