गाजियाबाद: सिरफिरे आशिक ने अपने खून से लिखा लेटर!
Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में पुलिस ने एक सनकी आशिक को गिरफ्तार किया है। वो एक महिला के लिए इस कदर दीवाना था कि न सिर्फ उसका पीछा करता था, बल्कि अपने खून से लिखा लेटर तक भेज दिया।
ADVERTISEMENT

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में पुलिस ने एक सनकी आशिक को गिरफ्तार किया है। वो एक महिला के लिए इस कदर दीवाना था कि न सिर्फ उसका पीछा करता था, बल्कि अपने खून से लिखा लेटर तक भेज दिया। महिला इस कदर परेशान हो गई कि उसने सारी बात पुलिस को बताई। इसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया है।
क्या था पूरा मामला?
सनकी आशिक की पहचान हैदर अली के तौर पर हुई है। वो गाजियाबाद की विश्वकर्मा कॉलोनी में रहता है। महिला भी इसी इलाके में रहती है। महिला का आरोप है कि हैदर पिछले कई दिनों से उसका पीछा कर रहा था। पहले तो महिला ने इग्नोर किया, लेकिन जब आरोपी माना नहीं तो शुरुआत में महिला ने उसे डांट लगाई।
अचानक आरोपी महिला से पैसे मांगने लगा। आरोपी ने कहा कि उसे मोबाइल फोन चाहिए। महिला ने उसे डांट कर भगा दिया। इसके बाद आरोपी ने एक ब्लेड के साथ खून से लिखा लेटर भेज दिया। ये लेटर उसने महिला की गाड़ी में अटका दिया।
ADVERTISEMENT
इसके बाद महिला ने सिहानी गेट थाने में शिकायत दर्ज की। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
एक छोटी सी चिंगारी बन गई आशीर्वाद टावर के 15 लोगों के लिए अभिशापADVERTISEMENT
