लड़के से जबरन SEX किया, बनाया Video, फिर Blackmail कर दूसरी औरतों से बनवाए संबंध, 12 पन्ने के Suicide Note में दर्ज पूरा सच

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Rajasthan Crime: राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी का नाम सामने आते ही लोगों को खाटू श्याम और वहां का मंदिर याद आ जाता है। लेकिन इन दिनों खबरों की दुनिया में मेहंदीपुर बालाजी का जिक्र भगवान और भगवान के मंदिर के लिये नहीं बल्कि कुछ औरतों की शैतानी हरकत की वजह से हो रहा है। आरोप है कि इन औरतों ने अपनी दरिंदगी से एक लड़के को खुदकुशी (Suicide) के लिये मजबूर कर दिया। मरने से पहले इस लड़के ने जो सुसाइड नोट (Suicide Note) लिखा है उसमें साफ-साफ लिखा है कि वो अब और बर्दाश्त नहीं कर सकता, इसीलिये अपनी जान दे रहा है। इसी के बाद मेहंदीपुर के बालाजी कस्बे के एक गेस्ट हाउस में उस लड़के ने सोमवार सुबह खुदकुशी कर ली।

Suicide Note में चार औरतों के नाम

सूचना पर मौके पर पहुंची मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जिस कमरे में लड़के का शव मिला उसकी जांच के दौरान पुलिस को लड़के का लिखा एक सुसाइड नोट भी मिला। इसमें लड़के ने सुसाइड नोट में 4 महिलाओं समेत 12 लोगों पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर रुपए ऐंठने (Blackmail) का आरोप लगाया।

Blackmail कर ऐंठे रुपए

मामले की तहकीकात कर रहे पुलिस अफसर ने बताया कि खुदकुशी से पहले लड़के ने अपने सुसाइड नोट में जो इल्जाम लगाए हैं वो बेहद संगीन और चौंकाने वाले हैं। खासतौर पर उस लड़के ने कई महिलाओं के खिलाफ संगीन इल्जाम लगाए हैं। सुसाइड नोट में उस लड़के ने अनीता जांगिड़ नाम की एक महिला का नाम खासतौर पर लिया है। सुसाइड नोट के मुताबिक अनीता जांगिड़ ने पहले तो उस लड़के के साथ जबरदस्ती सेक्स (Forced Sex) किया और इसी दौरान उस लड़के का वीडियो भी बना लिया। और इसके बाद शुरू हो गया ब्लैकमेलिंग का सिलसिला।

ADVERTISEMENT

Mehandipur Balaji Suicide Case
एक दर्जन पन्नों का सुसाइड नोट मिलने के बाद से ही पुलिस एक्शन में है

पहले जबरन सेक्स किया और Video बनाया

सुसाइड नोट के मुताबिक अनीता जांगिड़ ने उस लड़के को ब्लैकमेल करके कई और महिलाओं के साथ सेक्स करने को राजी किया और सभी की वीडियो तैयार की। इतना ही नहीं वो उन वीडियोज के जरिये उसे ब्लैकमेल कर रुपये भी ऐंठने लगी। इस काम में उसके साथ कम से कम चार और  महिलाएं शामिल हैं। सुसाइड नोट के मुताबिक अनीता जांगिड़ ने उससे पांच लाख रुपये की मांग की थी। 

सुबह पांच बजे की खुदकुशी

पुलिस के मुताबिक लड़का रात को मालदार आश्रम गेस्ट हाउस के कमरे में सोने चला गया था। इस दौरान सुबह करीब 5 बजे उसने कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह जब गेस्ट हाउस का स्टाफ कमरे में गया तो कमरे की कुंडी अंदर से बंद मिली। काफी आवाज देने के बाद भी जब किसी ने जवाब नहीं दिया तो स्टाफ को अनहोनी का अंदेशा हुआ। इस दौरान खिड़की से कमरे में देखने पर लड़के को फंदे से लटका हुआ पाया गया। 
मरने वाले शख्स की पहचान अंतेश तिवारी के तौर पर हुई है।

ADVERTISEMENT

एक दर्जन पन्नों का Suicide Note

गेस्ट हाउस के स्टाफ ने सुबह करीब 8 बजे पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर बालाजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पाया कि सुसाइड नोट में अंतेश तिवारी ने अनीता जांगिड़, शुभम जांगिड़, प्रिया जांगिड़, मनोज जांगिड़, अनीता जांगिड़ का जंवाई, बेटी भारती, भाई रिंकू, मनीष, अनीता का जीजा, अनीता की भांजी, डॉक्टर विष्णु हुड़ला और गोपाल जांगिड़ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
 

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...