Mukhtar Ansari: गवाह को धमकाने के मामले में मोख्तार अंसारी के 3 शूटरों के खिलाफ FIR दर्ज

ADVERTISEMENT

Mukhtar Ansari: गवाह को धमकाने के मामले में मोख्तार अंसारी के 3 शूटरों के खिलाफ FIR दर्ज
Social Media
social share
google news

Mukhtar Ansari: जेल में बंद माफिया डॉन (Mafia Don) मोख्तार अंसारी और उनके करीबियों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। गाजीपुर सदर कोतवाली में माफिया मोख्तार अंसारी के शूटरों (Sharp Shooters) में शुमार अंगद राय, अमित राय और विश्वनाथ राय के खिलाफ रंगदारी मांगने और धमकी देने के मामले में धारा 386, 506 के तहत एक आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। दरअसल सदर कोतवाली के डिलिया गांव निवासी प्रमोद उर्फ पप्पू गिरी ने मुख्तार अंसारी के शूटरों में शुमार अंगद राय समेत अन्य दो लोगो से सुरक्षा की गुहार को लेकर एसपी ओमवीर सिंह से एसपी कार्यालय मिलने पहुंचे थे। जहां पर एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई। एसपी के सामने खड़े होकर बताया कि माफिया मोख्तार अंसारी के शूटर अंगद राय के खिलाफ 14 मार्च 2023 को  गवाही देना है। गवाही न देने के लिए अंगद राय व अन्य दो लोगों के द्वारा धमकी दी जा रही है। जिसके लिए सुरक्षा की गुहार लगाई है। दरअसल साल 2009 में रंगदारी मांगने और मारपीट का मामला सदर कोतवाल दर्ज कराया गया था।

Mukhtar Ansari|Social Media

Mukhtar Ansari: उसी मामले में 14 मार्च 2023 को बदमाश और हालिया जमानत पर जेल से निकले अंगद राय व अन्य के खिलाफ न्यायालय में गवाही देनी है। तो इस मामले में गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने भी मामले का गंभीरता पूर्वक संज्ञान लेते हुए कहा है कि महंत प्रमोद उर्फ पप्पू गिरी मेरे पास आए थे, उनकी 14 मार्च को गवाही होनी है और उनकी सुरक्षा के लिए कोतवाल और क्षेत्राधिकारी सदर को निर्देशित कर दिया गया है। साथ ही उनसे कहा गया है कि माननीय न्यायालय में 14 तारीख को उनकी गवाही कराई जाएगी। फिलहाल मोख्तार अंसारी के करीबियों पर पुलिस गंभीरता से निगाह बनाए हुए है, और कार्रवाई भी कर रही है। 

जिस व्यक्ति की शिकायत आई है वह अंगद राय अपराधी किस्म का है, उसके घर पर पुलिस गई थी, फिलहाल वो वहां नहीं मिला है, उसके तलाश में पुलिस की टीम लगाई गई है फिलहाल महंत प्रमोद उर्फ पप्पू गिरी की सुरक्षा व्यवस्था की कार्रवाई की जा रही है। आज महंत प्रमोद गिरी उर्फ पप्पू गिरी के द्वारा तीन लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है, यह मुकदमा मोख्तार अंसारी के शूटर अंगद राय, विश्वनाथ राय और अमित राय के खिलाफ धारा 386 व 506 के तहत गाज़ीपुर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है। हालांकि महंत प्रमोद गिरी ने प्रयागराज में गवाह उमेश पाल की ताबड़तोड़ गोलियाँ मार कर हुई हत्या मामले को अपने से जोड़ कर चिंतित हैं कि कहीं अनहोनी न हो जाए।
 

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    ऐप खोलें ➜