बिहार में भयंकर लाठीचार्ज, बीजेपी नेता की मौत, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल जख्मी
Bihar BJP Leader Death: पटना में बीजेपी के धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज में एक बीजेपी कार्यकर्ता की मौत हो गई।
ADVERTISEMENT

Bihar BJP Leader Death: बिहार में टीचर अभ्यर्थियों को लेकर उपमुख्यमंत्री के खिलाफ बीजेपी ने मोर्चा खोल रखा है। चार्जशीटेड होने पर तेजस्वी यादव को बर्खास्त करने की मांग की जा रही है। तेजस्वी के खिलाफ गुरुवार को बीजेपी की ओर से निकाले गए विधानसभा मार्च को रोकने के लिए पुलिस की ओर से भयंकर लाठीचार्ज किया गया।
इस पुलिस के लाठीचार्ज में घायल एक बीजेपी कार्यकर्ता विजय कुमार सिंह की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक लाठीचार्ज में बीजेपी नेता विजय कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल विजय कुमार कोको पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होने दम तोड़ दिया। विजय कुमार के सिर में चोटें आई हैं।
बीजेपी नेताओं के मुताबिक लाठीचार्ज में बीजेपी सांसद को भी चोटे आई हैं। बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और बिहार के नेता विपक्ष विजय कुमार सिन्हा जख्मी बताए जा रहे हैं। जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को गंभीर चोटें हैं। जानकारी के मुताबिक जनार्दन सिग्रीवाल के सिर में चोटें हैं। मार्च के दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, पूर्व डिप्टी सीएम रेनू देवी व जीवेश मिश्रा को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
