महिला चाइनीज़ जासूस दिल्ली से गिरफ्तार
Lady Chinese SPY Arrested: महिला के पास नागरिकता के जो दस्तावेज मिले, उसमें उसने अपना नाम Dolma Lama लिखवाया हुआ था और उसका पता काठमांडू का लिखा था। उसकी गिरफ्तार दिल्ली के मजनूं टीला इलाके से हुई।
ADVERTISEMENT

Lady Chinese SPY Arrested: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। दिल्ली में ये महिला नेपाल की नागरिक बनकर रह रही थी। महिला का नाम Cai Ruo है। महिला के पास नागरिकता के जो दस्तावेज मिले, उसमें उसने अपना नाम Dolma Lama लिखवाया हुआ था और उसका पता काठमांडू का लिखा था।
उसकी गिरफ्तार दिल्ली के मजनूं टीला इलाके से हुई। जब इस मामले की जांच FRRO विभाग से कराई गई तो पता चला कि महिला चीनी नागरिक है। 2019 में चाईनीज़ पासपोर्ट पर वो भारत आई थी। महिला को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से अति संवेदनशील दस्तावेज बरामद हुए है। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वो यहां कब से रह रही थी ?
किन किन लोगों के संपर्क में आई ?
ADVERTISEMENT
उसका मकसद क्या था ?
वो कौन कौन से दस्तावेज तमाम विभागों से निकाल चुकी है ?
ADVERTISEMENT
कैसे वो ये दस्तावेज विभागों से निकालती थी ?
ADVERTISEMENT
क्या विभाग का कोई अधिकारी शामिल है, इसकी भी जांच की जा रही है ?
आगे की जांच जारी है।
ADVERTISEMENT