पिता थे दिल्ली पुलिस में स्पेशल सीपी, अब क्या बेटा बनेगा IPS? यूपीएससी में आई 282 रैंक!
Special CP Son Cracked UPSC: दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त स्पेशल सीपी आईपीएस अधिकारी अजय कुमार के बेटे और दिल्ली विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त प्रोफेसर अनिमेष कुमार ने यूपीएससी क्लीयर किया।
ADVERTISEMENT

Special CP Son Cracked UPSC: दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त स्पेशल सीपी आईपीएस अधिकारी अजय कुमार के बेटे और दिल्ली विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त प्रोफेसर अनिमेष कुमार ने यूपीएससी क्लीयर कर लिया है। उसकी 282 रैंक आई है। इससे परिवार बेहद खुश है।
पूरा परिवार ही सिविल सेवाओं से जुड़ा हुआ है
UPSC Success: अनिमेष के परिवार के ज्यादातर सदस्य सिविल सेवाओं से जुड़े हैं। उनके पिता, अजय कुमार, 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, जो बाद में दिल्ली पुलिस में स्पेशल सीपी के रूप में सेवानिवृत्त हुए। उनकी मां दिल्ली विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त प्रोफेसर हैं।
ADVERTISEMENT
UPSC: अनिमेष की उपलब्धि की खबर सुनकर उसके माता-पिता अजय कुमार और उनकी पत्नी ने खुशी और आभार व्यक्त किया। उन्होंने भगवान को धन्यवाद दिया।
उधर, दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल वीरेंद्र फौजी के बेटे विकास ने भी यूपीएससी क्वालीफाई किया है। विकास IIT ग्रेजुएट है। विकास अपने बेटे के साथ दिल्ली पुलिस की पीआरओ सुमन नलवा से मिले। विकास ने #UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2022 में 555 वीं रैंक हासिल की है।
ADVERTISEMENT

इसके बाद उन्होंने Tweet किया। ये कोई एकमात्र उपलब्धि नहीं है। दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल राम भजन ने भी यूपीएससी क्रेक किया है।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT