पहले स्कूटी छीनी, फिर ट्रेन, पकड़ी, फिर ली कैब और आखिर में बस से भागे हत्यारे, कैब ड्राइवर ने खोला हत्यारों का पूरा रूट
Interview of Cab Driver: एक कैब ड्राइवर ने सुखदेव गोगामेड़ी के हत्यारों के मौका-ए-वारदात से लेकर हिसार तक भागने के सारे रूट का खुलासा किया है।
ADVERTISEMENT

killers of Sukhdev Singh Gogamedi: बीते मंगलवार यानी 5 दिसंबर को राजस्थान के जयपुर में राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की खबर सुर्खियों में बनी हुई है। हर रोज कोई न कोई नया खुलासा सामने आ रहा है और देखते ही देखते कहानी एक नया ट्विस्ट लेकर आगे बढ़ने लगती है।
शूटर्स किस रूट से भागे थे
ताजा जानकारी सामने ये आई है कि सुखदेव की हत्या के बाद शूटर्स किस रूट से भागे थे। असल में सुखदेव के हत्यारों को कैब से छोड़ने वाला ड्राइवर मिल गया और उसने हत्यारों का स्केप रूट खोलकर रख दिया।
स्कूटी छीनकर फरार हुए
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर अंधाधुंध तरीके से फायरिंग करने के बाद हमलावर शुरुआती जानकारी के मुताबिक एक स्कूटी छीनकर फरार हुए थे। खुलासा यही है कि दोनों हमलावर स्कूटी से रेलवे स्टेशन तक गए। इसके बाद ट्रेन से कुचामन सिटी पहुँचे। कुचामन सिटी रेलवे स्टेशन के पास नारायणपुर से डीडवाना के लिए दोनों ने रोडवेज की बस पकड़ी। इसके बाद डीडवाना बस स्टैंड पर शाम को करीब 8 बजे किराए की कार लेकर सुजानगढ़ तक का सफर तय किया। खुलासा ये भी है कि इस पूरे सफर में डीडवाना का अर्जुन सैनी नाम का लड़का उनके साथ था।
ADVERTISEMENT

कैब ड्राइवर से कहा हिसार जाना है
उसी अर्जुन सैनी ने हमलावरों की हरेक हरकत के बारे में पूरी डिटेल और पूरी तसल्ली से बताया। अर्जुन ने बताया कि उसके पास उसके दोस्त का फोन आया। और दोस्त ने कहा कि मेरे साथ चलो दो लोगों को सुजानगढ़ छोड़कर साथ में लौट आएंगे। तब वो उनके साथ चला गया। अर्जुन ने ही बताया कि हम लोग जब चले तो एक पेट्रोल पंप पर रुके। उन लोगों ने 1500 रुपये दिए तो हमने गाड़ी में पेट्रोल डलवाया। पेट्रोल डलवाने के बाद उन्होंने कहा कि हमें हिसार जाना है। अर्जुन के मुताबिक उसने उन दोनों से कहा कि तब वो दोनों ट्रेन से चले जाएं। इस पर वो दोनों बोले ट्रेन से नहीं बस या टैक्सी से ही जाएंगे। तब हम उन दोनों को लेकर सुजानगढ़ बस स्टैंड पहुँचे। वहां एक बस खड़ी थी, उनमें से एक ने कहा कि ये दिल्ली की बस है. यहीं रोक दो। वहां जाकर उन्होंने कंडक्टर से कहा कि हिसार जाना है। तब कंडक्टर ने कहा कि हिसार के लिए कोई डायरेक्ट बस नहीं है। इसके बाद हम उन दोनों को वहां छोड़कर वापस लौट आए।
डिस्ट्रीब्यूशन को लेकर विवाद
खबर यही है कि गोगामेड़ी की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंग्स्टर रोहित गोदारा ने ली है। अपनी फेसबुक पोस्ट में दावा किया था कि किसी मामले में डिस्ट्रीब्यूशन को लेकर गोगामेड़ी से उसका विवाद हुआ था। इसके साथ ही उसने ये भी लिखा कि इस वारदात के वक्त मारे गए नवीन शेखावत की कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
