ओडिशा के कालाहांडी में गोलीबारी के दौरान तीन माओवादी ढेर, पुलिसकर्मी घायल
Odisha News: ओडिशा के कालाहांडी जिले में एक जंगल में पुलिस ने गोलीबारी के दौरान कम से कम तीन माओवादियों को मार गिराया और इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
ADVERTISEMENT

जांच जारी
Odisha Encounter: ओडिशा के कालाहांडी जिले में एक जंगल में पुलिस ने गोलीबारी के दौरान कम से कम तीन माओवादियों को मार गिराया और इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि घटना सुबह हुई, जब इलाके में घेराबंदी एवं तलाश अभियान चलाया जा रहा था।
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सुनील के. बंसल ने बताया, ‘‘तीन माओवादियों को मार गिराया गया है और पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) रैंक का एक अधिकारी गोलीबारी में घायल हुआ है।’’
ADVERTISEMENT
उन्होंने बताया कि घायल पुलिसकर्मी को बोलांगीर के भीमा भोई मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डीजीपी ने कहा कि कालाहांडी-कंधमाल जिलों की सीमा से सटे वन क्षेत्रों में तलाश अभियान अब भी जारी है।
ADVERTISEMENT
(PTI)
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT