क्या दो पाकिस्तानी भारतीय सीमा पर घुसे?
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में रविवार तड़के नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम करते हुए सेना के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया।
ADVERTISEMENT

Jammu and Kashmir: क्या दो पाकिस्तानी भारतीय सीमा पर घुसे? इस तरह का आभास सेना को हो रहा है। दरअसल, जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में रविवार तड़के नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम करते हुए सेना के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया था। इस हमले में पाक सेना के दो जवान गायब है। ये माना जा रहा है कि वो भारतीय सीमा में प्रवेश कर चुके हैं।
शाहपुर सेक्टर में तड़के करीब सवा दो बजे तीन संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ की कोशिश उस वक्त नाकाम कर दी गई, जब एलओसी पर पहरा दे रहे सेना के जवानों ने घुसपैठियों को भारतीय सीमा में दाखिल होने का प्रयास करते हुए देखा और उन पर गोलीबारी की।
सेना को घेराबंदी वाले इलाके में दो और पाकिस्तानी घुसपैठियों की मौजूदगी का संदेह है। सर्च आपरेशन जारी है। अगर ऐसा है तो ये निश्चित रूप से सेना के लिए चिंता की बात है, क्योंकि उससे वो कभी भी कोई भी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।
ADVERTISEMENT
इनपुट - पीटीआई
ADVERTISEMENT