Tihar Jail: कैदी गुरदीप की तिहाड़ जेल में मौत, तिहाड़ जेल ने बताया - तबीयत खराब थी कैदी की
Delhi Tihar Jail: तिहाड़ जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है।
ADVERTISEMENT

Tihar Jail
Delhi Tihar Jail: तिहाड़ जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। कैदी का नाम गुरदीप उर्फ गोरा उर्फ सन्नी है। उसे विकासपुरी थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
तिहाड़ जेल में अचानक तबीयत खराब होने के बाद कैदी को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत इलाज के दौरान मौत हो गई। पिछले साल उसे आर्म्स एक्ट और चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया था।
इससे पहले भी तिहाड़ जेल में कई कैदियों की मौत हो चुकी है। हालांकि तिहाड़ जेल प्रशासन गुरदीप की मौत को स्वाभाविक मौत बता रहा है। इसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
ADVERTISEMENT
ये खबर अपडेट हो रही है।
ADVERTISEMENT
