स्विस महिला की हत्या की गुत्थी सुलझने की बजाय उलझी! कई सवाल अभी भी अनसुलझे

ADVERTISEMENT

Delhi Swiss Lady Murder Update
Delhi Swiss Lady Murder Update
social share
google news

Delhi Swiss Lady Murder Update : दिल्ली पुलिस ने इस महीने की शुरुआत में सामने आए स्विस महिला हत्याकांड की गुत्थियां जोड़ने के लिए कम से कम 350 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को स्कैन किया है। इन कैमरों में वे कैमरे भी शामिल हैं, जहां आरोपी गुरप्रीत सिंह नीना बर्जर की हत्या करने और उसके शव को पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक स्कूल के बाहर फेंकने से पहले ले गया था।

बर्जर की हत्या करने से पहले सिंह ने उसे उसके होटल के बाहर से पिक किया था और पश्चिमी दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर ले गया था। 30 साल की बर्जर का शव 20 अक्टूबर को मिला था और उसके हाथ-पैर जंजीर से बंधे हुए थे। उसकी हत्या एक सैंट्रो कार के अंदर की गई थी जिसे सिंह ने इस महीने की शुरुआत में खरीदा था।

आरोपी की तस्वीर

इससे पहले सिंह ने पुलिस को बताया था कि उसने बर्जर की हत्या कर दी क्योंकि उसने शादी करने से इनकार कर दिया था। पुलिस को संदेह है कि पैसे के विवाद में उसकी हत्या कर दी होगी।

Delhi Crime : पुलिस को आरोपी के घर से कैश, हथियार, सिम कार्ड, कई फोन बरामद हुए थे। घर से हथियार, कारतूस, 12 से ज्यादा सिम कार्ड, 4-5 मोबाइल फोन बरामद हुए थे।

ADVERTISEMENT

अपराध में इसी कार का इस्तेमाल हुआ था

Delhi Swiss Lady Murder : गौरतलब है कि दिल्ली के तिलक नगर में स्विट्जरलैंड की महिला लीना बर्जर की हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार को तिलक नगर इलाके के एमसीडी स्कूल के पास एक महिला का शव बरामद हुआ था। उसका शव प्लास्टिक बैग से ढका हुआ था। पुलिस सीसीटीवी खंगाले तो उसमें सफेद रंग की एक कार नजर आई। बाद में आरोपी पकड़ा गया।  ये हत्या गुरप्रीत ने की है। वो उसकी दोस्त थी। गुरप्रीत ने लीना को शादी के लिए प्रपोज किया था, लेकिन लीना ने उसके प्रपोजल को ठुकरा दिया, जिसके बाद गुरप्रीत ने उसे मौत के घाट उतार दिया।


कार किसी लड़की के नाम पर

ADVERTISEMENT

जिस गाड़ी में लीना की लाश को रखा गया था, वह एक देह व्यापार के धंधे में शामिल महिला के नाम पर खरीदी गई थी। ये महिला काल गर्ल है।

ADVERTISEMENT

Omegle app के जरिए हुई दोस्ती

उसकी मुलाकात लीना से Omegle app के जरिए हुई थी, जो कि एक डेटिंग एप है। दोनों में दोस्ती हुई। वो अक्सर लीना से मिलने स्विट्जरलैंड भी जाता रहा। प्लानिंग के तहत, पहले उसने लीना को दिल्ली बुलाया। वह तिलक नगर मार्केट गया, जहां से उसने लोहे की चेन और लॉक खरीदा।

16 अक्टूबर को हुई हत्या

वो 16 अक्टूबर को लीना के पास गया और कार में उसे अपने साथ ले गया। उसने कहा, 'आओ मैं तुम्हें जादू दिखाता हूं।' वह लीना को विष्णु गार्डन ले गया, जहां उसने उसकी हत्या कर दी।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...