Delhi Swiss Lady Murder : दो करोड़ कैश किसका? विदेशी महिलाओं की फोटो, इस हत्यारे के क्या कई विदेशी महिलाओं से संबंध?

ADVERTISEMENT

Delhi Swiss Lady Murder
Delhi Swiss Lady Murder
social share
google news

अरविंद ओझा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Delhi Crime : दिल्ली में हुए स्विट्जरलैंड की महिला लीना बर्जर की हत्या को लेकर नए खुलासे हुए हैं। इन खुलासों से कई सवाल खड़े हो गए हैं। सिलसिलेवार तरीके से आपको बताते हैं कि आरोपी गुरप्रीत के घर से क्या-क्या मिला? पुलिस को उसके घर से कैश, हथियार, सिम कार्ड, कई फोन बरामद हुए हैं।

2 करोड़ रुपए किसके?

आरोपी गुरप्रीत के घर से पुलिस को 2 करोड़ कैश बरामद हुआ है। सवाल ये है कि आखिर गुरप्रीत ऐसा क्या काम कर रहा था, जो उसके घर में इतनी बड़ी रकम मिली?

पुलिस को उसके घर से हथियार, कारतूस, 12 से ज्यादा सिम कार्ड, 4-5 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। हथियार मिलने से ये मामला और पेचीदा हो गया है। 

ADVERTISEMENT

क्या ये लाइसेंसी हथियार है या नहीं?

इतने सिम कार्ड्स का होना क्या शक नहीं पैदा कर रहा है?

ADVERTISEMENT

उसके फोन में कई विदेशी महिलाओं के फोटो मिले हैं। ये महिलाएं कौन है? कैसे उसके मोबाइल में ये फोटोज मौजूद है?

ADVERTISEMENT

क्या ये मामला वेश्यावृत्ति या मानव तस्करी से जुड़ा हुआ है ?

पुलिस उसके बैंक Accounts, मोबाइल डिटेल्स समेत कई जानकारियां इकट्ठी कर रही है।

 

शादी करना चाहता था गुरप्रीत!

Delhi Swiss Lady Murder : गौरतलब है कि दिल्ली के तिलक नगर में स्विट्जरलैंड की महिला लीना बर्जर की हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार को तिलक नगर इलाके के एमसीडी स्कूल के पास एक महिला का शव बरामद हुआ था। उसका शव प्लास्टिक बैग से ढका हुआ था। पुलिस सीसीटीवी खंगाले तो उसमें सफेद रंग की एक कार नजर आई। बाद में आरोपी पकड़ा गया।  ये हत्या गुरप्रीत ने की है। वो उसकी दोस्त थी। गुरप्रीत ने लीना को शादी के लिए प्रपोज किया था, लेकिन लीना ने उसके प्रपोजल को ठुकरा दिया, जिसके बाद गुरप्रीत ने उसे मौत के घाट उतार दिया।

कार किसी लड़की के नाम पर

जिस गाड़ी में लीना की लाश को रखा गया था, वह एक देह व्यापार के धंधे में शामिल महिला के नाम पर खरीदी गई थी। ये महिला कौन है? ये कार गुरप्रीत के पास कैसे आई? इसकी तहकीकात जारी है।

Omegle app के जरिए हुई दोस्ती

उसकी मुलाकात लीना से Omegle app के जरिए हुई, जो कि एक डेटिंग एप है। दोनों में दोस्ती हुई। वो अक्सर लीना से मिलने स्विट्जरलैंड भी जाता रहा। प्लानिंग के तहत, पहले उसने लीना को दिल्ली बुलाया। वह तिलक नगर मार्केट गया, जहां से उसने लोहे की चेन और लॉक खरीदा। 

16 अक्टूबर को हुई हत्या

वो 16 अक्टूबर को लीना के पास गया और कार में उसे अपने साथ ले गया। उसने कहा, 'आओ मैं तुम्हें जादू दिखाता हूं।' वह लीना को विष्णु गार्डन ले गया, जहां उसने उसकी हत्या कर दी। पुलिस अब ये सारे तथ्य खंगाल रही है ताकि सच सामने आ सके। उसके परिवार, दोस्तों और अन्य जानकारों से भी पूछताछ की जा रही है। 

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...