Delhi News: 'सपने में आया कि पत्नी को मार दूं, इसलिए मार दिया', पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर पेचकस से किया था हमला, आरोपी ने किए कई खुलासे!

ADVERTISEMENT

मृतकों की तस्वीर
मृतकों की तस्वीर
social share
google news

Delhi Shakarpur Murder Updates: आप इस बात पर यकीन कर सकते हैं कि अगर किसी के सपने में ये बात आ जाए कि उसे मर्डर करना चाहिए और वो सच में ही मर्डर कर दे, तो इसे क्या कहेंगे। ऐसा ही हुआ दिल्ली के शकरपुर इलाके में। यहां हाल ही में हुए दोहरे हत्याकांड को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। आरोपी के सपने में अपनी पत्नी और साले के मर्डर की बात आई, फिर क्या था, उसने इस हत्याकांड को अंजाम दे डाला। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। पूछताछ में उसने ये राज उगला।

'सपने में आया कि पत्नी को मार दूं और...'

दिल्ली के शकरपुर में बुधवार को एक स्कूल शिक्षक और उसके भाई की हत्या हो गई थी। मृतका कमलेश होल्कर अपने बच्चे के साथ सो रही थी, तभी उसके पति श्रेयांश पाल ने बेल्ट से उसका दबा दिया। इसके बाद आरोपी ने पेचकस लिया और गुस्से में शरीर के अंदर घुसा दिया। महिला के प्राइवेट Parts पर भी चाकू के निशान मिले हैं। एक का मर्डर करने के बाद भी आरोपी रुका नहीं। इसके बाद दूसरे कमरे में सो रहे कमलेश के भाई राम प्रताप पर भी उसने वार कर दिया। इस बार वार चाकू से किया गया। 

आरोपी ने साले को चाकू से गोदा

आरोपी ने राम के शरीर के कई हिस्सों पर वार कर दिया। उसके सर, चेहरे और पैरों पर चाकू के कई घाव मिले हैं। 20 से ज्यादा वार किए गए हैं। जांच में आरोपी ने बताया कि उसके सपने में ये आया कि उसे अपनी पत्नी को मार देना चाहिए, इसलिए उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर पेचकस से किया था हमला

दोनों की 2021 में शादी हुई थी। कमलेश Physical Education की टीचर थी। कमलेश का परिवार मूलत: मथुरा का रहने वाला है। उसके पिता ग्राउंड मेन थे। दंपति के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। यहां तक कि 15 अप्रैल को अपने बेटे के जन्मदिन पर भी दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी। 

अवैध संबंध बनी हत्या की वजह

ADVERTISEMENT

ये भी पता चला है कि श्रेयांश का किसी महिला से संबंध था। पाल ने उसके एकाउंट में 50 हजार रुपए ट्रांसफर किए थे। पाल ने पूछताछ में बताया कि महिला उसके साथ कॉलेज में पढ़ती थी। कई सालों के बाद उसका संपर्क महिला से हुआ था। इसके बाद उसने ये पैसे ट्रांसफर किए थे। पुलिस ये पता लगा रही है कि आखिर ये पैसे उसने क्यों ट्रांसफर किए थे?

ADVERTISEMENT

मारा, फिर चाय पीने लौटा

पूछताछ के दौरान पता चला कि पाल दो लोगों की हत्या करने के बाद अपने घर से निकला, चाय पीने के लिए फिर लौटा और चला गया। शवों को परिवार के घर मथुरा ले गए। कमलेश की एक बहन और भाई और है। 

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT