लिव इन पार्टनर की हत्या, फिर पुलिस को गुमराह करने के लिए 12 किमी दूर फेंका शव

ADVERTISEMENT

लिव इन पार्टनर की हत्या, फिर पुलिस को गुमराह करने के लिए 12 किमी दूर फेंका शव
Social Media
social share
google news

Delhi Murder: उत्तर पूर्वी दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने करावल नगर (Karawal Nagar) में सड़क के किनारे मिली महिला के लाश की हत्या (Murder) की गुत्थी सुलझा ली है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक हत्या की साजिश एक भाई बहन विनीत और पारुल ने मिल कर रची थी। हत्या के बाद लाश को घर से 12 किलोमीटर दूर ठिकाने लगा दिया। पुलिस के मुताबिक विनीत और पीड़ित रोहिना नाज़ 6 साल से रिलेशन (Live in Relationship) में थे। रोहीना विनीत पर शादी के दबाव बना रही थी, लेकिन रोहिना अलग समुदाय से थी इसलिए विनीत के परिवार वाले इस शादी के खिलाफ थे। इस वजह से ही विनीत ने पारुल के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। उत्तरी पूर्वी दिल्ली के डीसीपी जॉय ट्रिकी ने बताया की 12 अप्रैल बुधवार रात 10:30 बजे के करीब करावल नगर थाने में एक फोन आया कि एक घर के बाहर एक महिला का शव पड़ा हुआ है। पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो उसने देखा कि शव पर कोई भी ऊपरी चोट के निशान नहीं थे। पुलिस ने शव को पास के जीटीबी हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और शव की पहचान की कोशिश शुरू कर दी। पोस्टमार्टम में साफ हुआ की हत्या गला दबाकर की गई है जिसके बाद करावल नगर थाना पुलिस ने इस मामले में हत्या की एफ आई आर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

Delhi News:इसके लिए दिल्ली पुलिस ने दो एसीपी और तीन एसएचओ की पांच अलग-अलग टीमें बनाई जिसमें कुल 55 पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस ने सबसे पहले स्पॉट के आसपास के सीसीटीवी खंगाले। सीसीटीवी में पुलिस को दिखा की एक बाइक पर 2 लोग बीच में महिला की बॉडी लेकर जा रहे थे फिर मौके पर फेंक कर निकल गए थे। कई सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच के बाद पुलिस को एक सीसीटीवी में एक शख्स के कंधे पर एक महिला की लाश के साथ नजर आया जबकि उसके ठीक पीछे एक महिला चलती हुई नजर आई। सीसीटीवी में दिख रहे दोनो की पहचान विनीत और पारुल के रूप में हुई। ये दोनो भाई बहन है। पीड़ित की पहचान रोहिनि नाज़ के रूप में हुई। विनीत के घर जब पुलिस पहुंची तो पता लगा की वो काफी दिन से नजर नहीं आया जबकि पारुल के बारे में पता लगा की उसने एक हफ्ते पहले घर शिफ्ट कर लिया था और दो बच्चों के साथ घोड़ा गाड़ी पर समान लेकर चली गई। फिर पुलिस ने घोड़ा गाड़ी के बारे में पता लगाया फिर पुलिस पारुल के पास पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पारुल ने हत्या की साजिश में शामिल होने की बात मानी है।


Delhi Murder:पुलिस के मुताबिक विनीत और पीड़ित रोहिना नाज पिछले 6 साल से साथ थे। वो लिव इन में रहते थे लेकिन शादी नही की थी। इस दौरान विनीत और उसके पिता को 2019 में कत्ल के एक मामले में उम्र कैद की सजा हो गई। तब रोहिना नाज विनीत की बहन पारुल के साथ रहने लगी। नवंबर 2022 में विनीत जमानत पर बाहर आ गया। तब रोहिना नाज ने विनीत पर शादी का दबाव बनाना शुरू किया। विनीत के घरवाले इस शादी के खिलाफ थे, क्योंकि रोहिना दूसरे समुदाय से थी। इसके बाद विनीत ने रोहिना नाज की हत्या की साजिश रची। 12 अप्रैल को रोहिना नाज की हत्या के बाद विनीत ने शव को कंधे पर उठा लिया। सीसीटीवी में नजर आया की आगे विनीत शव के साथ और पीछे पारुल चल रही है। फिर विनीत ने शव को ठिकाने लगाने में अपने एक दोस्त की मदद ली जो बाइक पर शव को पकड़ कर बैठा था। शव को ठिकाने लगाने के बाद विनीत और उसका दोस्त दोनो फरार हो गए। फिलहाल पुलिस दोनो की तलाश में है।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    ऐप खोलें ➜