भगवा जलेगा..फ्री कश्मीर..तेरी कब्र खुदेगी, कई विवादित स्लोगन JNU कैंपस की दीवारों पर किसने लिख दिए?

ADVERTISEMENT

JNU Controversial Slogans Viral news
JNU Controversial Slogans Viral news
social share
google news

दिल्ली से अरविद ओझा की रिपोर्ट

Delhi JNU Controversial Slogans : दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय यानी JNU एक बार फिर विवादों में घिरा है. इस बार जेएनयू कैंपस की कई दीवारों पर... भगवा जलेगा... मोदी तेरी कब्र खुदेगी...कश्मीर फ्री...जैसे स्लोगन लिखे मिले. इन्हें ह्लू कलर में लिखा गया था कि और फिर कई विवादित स्लोगन पर लाल स्याही डाल दी गई. इन्हें आप तस्वीरों में देख सकते हैं. JNU की दीवारों पर इन्हें लिखने में किसका हाथ है और इसे क्यों लिखा गया, इसके पीछे की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. हालांकि, इसकी जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू कर दी है.

 

ADVERTISEMENT

JNU कैंपस में लिखा गया विवादित स्लोगन

JNU में स्कूल ऑफ लैंग्वेज की दीवारों पर लिखे विवादित स्लोगन

 

JNU Controversial Slogans Viral : JNU में दीवारों पर रविवार सुबह ये विवादित स्लोगन लिखे हुए मिले. माना जा रहा है कि शनिवार की रात में इन्हें लिखा गया था. ये सभी विवादित स्लोगन जेएनयू के स्कूल ऑफ लैंग्वेज की दीवारों पर लिखे मिले. इन दीवार पर जगह जगह फ्री कश्मीर और आईओके यानी भारत अधिकृत कश्मीर के स्लोगन भी लिखे हुए मिले. इस पूरे मामले में जेएनयू प्रशासन की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है. लेकिन ये जानकारी मिली है कि जल्द ही इन विवादित स्लोगन को मिटाया जाएगा और जांच शुरू कर दी गई है. 

ADVERTISEMENT

JNU कैंपस में लिखा गया भगवा जलेगा..
JNU कैंपस में लिखा गया विवादित स्लोगन

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...