गर्लफ्रेंड से बात करने को लेकर हुआ बवाल, दिल्ली के तिमारपुर में 10वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या
Delhi Murder Case: दिल्ली के तिमारपुर में दशहरा कार्यक्रम के दौरान मामूली बात पर युवाओं के एक समूह ने 17 वर्षीय एक लड़के की चाकू घोंपकर हत्या कर दी।
ADVERTISEMENT

Delhi Murder News: उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर में दशहरा कार्यक्रम के दौरान मामूली बात पर युवाओं के एक समूह ने 17 वर्षीय एक लड़के की चाकू घोंपकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह घटना मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे गोल मार्केट के पास संजय बस्ती की है।
लड़की से बात करने को लेकर विवाद
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पीड़ित आर्यन का अपने कुछ दोस्तों के साथ एक लड़की से बात करने को लेकर विवाद हो गया था। दशहरा कार्यक्रम के दौरान मंगलवार शाम को विवाद फिर से बढ़ गया, जिसके बाद आरोपियों ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया।’’ उन्होंने बताया कि पीड़ित पर चाकू से कई वार किये गये, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और हमलावर फरार हो गये।
दसवीं के छात्र की बेरहमी से हत्या
पीड़ित कक्षा दसवीं का छात्र था। पुलिस ने बताया कि आरोपी पीड़ित के जानकार हैं क्योंकि वे भी उसे इलाके में रहते हैं, जहां पीड़ित रहता था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आर्यन अपने परिवार के साथ संजय बस्ती में रहता था। वह एक पत्राचार स्कूल से पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने बताया कि उसके पिता एक श्रमिक हैं।
ADVERTISEMENT
(PTI)
ADVERTISEMENT
