Delhi Crime News: तारपीन डालकर लिव इन पार्टनर को लगाई आग, मौत

ADVERTISEMENT

Delhi Crime News: तारपीन डालकर लिव इन पार्टनर को लगाई आग, मौत
आरोपी की तस्वीर
social share
google news

Delhi Crime News: दिल्ली के अमन विहार इलाके में लिव-इन-रिलेशनशीप में रह रही एक महिला का कत्ल कर दिया गया। इस सिलसिले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने महिला को आग लगा दी, जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला?

रितू आरोपी मोहित के साथ लिव-इन-रिलेशनशीप में रह रही थी। दरअसल, रितू शुरुआत में अपने पति के साथ रहती थी, लेकिन घरेलू कलह की वजह से उसने अपने पति को छोड़ दिया था। उसका एक बच्चा भी था, जिसे वो अपनी मां के पास छोड़ आई थी।

ADVERTISEMENT

इसके बाद रितू खुद फैक्ट्री में काम करने लगी। वहां उसे एक युवक मिला। दोनों के बीच प्यार हुआ और दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। दोनों की एक बेटी भी हुई। युवक को नशे की लत लग गई। वह स्मैक पीने का आदी हो गया। इस वजह से घर में कलह होने लगी।

11 दिन पहले इसी बात को लेकर हुए झगड़े में आरोपी मोहित ने रितू उर्फ चंचल (28) पर तारपीन डालकर उसे आग लगा दी। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ADVERTISEMENT

11 फरवरी को संजय गांधी अस्पताल से अमन विहार पुलिस को एक महिला के जली हुई हालत में भर्ती होने की इत्तिला मिली। पुलिस अस्पताल पहुंची तो पता चला कि हालत गंभीर होने के चलते चंचल को सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहां से उन्हें एम्स टॉमा सेंटर भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENT

परिजनों से पूछताछ में पता चला कि चंचल पति को छोड़ने के बाद मोहिल के साथ बलबीर विहार में रह रही थी। दोनों पिछले छह सालों से लिव इन में रह रहे थे। पहले पति से चंचल का 8 साल का बेटा है, जबकि मोहित से उसकी 4 साल की बेटी है। सोमवार को पुलिस को चंचल की मौत हो जाने की खबर मिली। परिजनों के बयान पर हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
 

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...

    ऐप खोलें ➜