बच्ची को दांत से काटा, कई बार रेप किया, बच्ची अस्पताल में भर्ती, ये है दिल्ली का दरिंदा!

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Delhi Kotla mubarakpur Rape Case: दिल्ली के कोटला मुबारकपुर से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां 8 साल की बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दरिंदगी की गई। उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। उसके शरीर को दातों से कई जगह काटा गया। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है। इस सिलसिले में पुलिस ने आरोपी को अंधेरिया मोड़ इलाके से गिरफ्तार किया। उससे गहनता से पूछताछ की गई। वो सवालों के ठीक से जवाब नहीं दे रहा है। वो कई बार बयां बदल रहा है। पुलिस गहनता से उससे पूछताछ कर रही है। 

बच्ची दिमागी रूप से कमजोर

पुलिस के मुताबिक, बच्ची दिमागी रूप से कमजोर है। वो नेपाल की रहने वाली है। परिवार में वो सिर्फ अपनी मां को पहचानती है। पुलिस को संदेह है कि आरोपी ने और भी बच्चियों के साथ ऐसा किया है। पता चला है कि आरोपी 6 मई को दोपहर 3 बजे बच्ची को अपने साथ अपने घर अंधेरिया मोड़ की झुग्गी बस्ती ले गया था। इसके बाद वहां उसके साथ गलत काम किया। पुलिस आरोपी तक मंगलवार शाम पहुंची और बच्ची को रेस्क्यू कर आरोपी 28 साल के अर्जुन उर्फ उमर को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले बच्ची की गुमशुदगी की शिकायत पुलिस को मिली थी। पुलिस को जांच में पता चला कि आरोपी उसे लेकर अंधेरिया मोड़ झुग्गी बस्ती में गया है। वहां रेड कर आरोपी को गिरफ्तार किया और बच्ची को बरामद किया। 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी साइको का है और वो अकेले रहता है। आरोपी के बारे में सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग मिला। ये कोई पहली मर्तबा नहीं है कि जब इस तरह की वारदात सामने आई हो।

    यह भी पढ़ें...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT