Delhi Kanjhawala Case: कंझावला केस के आरोपियों की आज रोहिणी कोर्ट में पेशी
Delhi Kanjhawala Case: दिल्ली के कंझावला केस के आरोपियों की आज रोहिणी कोर्ट में पेशी होगी। उनका रिमांड आज खत्म हो रहा है। दिल्ली पुलिस को FSL रिपोर्ट मिल सकती है।
ADVERTISEMENT

Delhi Kanjhawala Case: दिल्ली के कंझावला केस के आरोपियों की आज रोहिणी कोर्ट में पेशी होगी। उनका रिमांड आज खत्म हो रहा है। दिल्ली पुलिस को FSL रिपोर्ट मिल सकती है। पुलिस की कोशिश होगी कि आरोपियों को फिर से रिमांड पर लिया जाए।
Delhi Kanjhawala Case: उधर, इस मामले में चश्मदीद ने कई खुलासे भी कई हैं। इस केस में जिस अंजलि के साथ जो लड़की स्कूटी पर थी उसका पहली बार बयान सामने आया है। उस लड़की ने दावा किया है कि कार चालकों को पता चल गया था कि टक्कर के बाद अंजलि उनकी कार के नीचे फंस गई है, इसलिए उसे छुड़ाने के लिए कार वालों ने कई बार कार को आगे पीछे किया था ताकी वो बाहर निकल सके।
Delhi Kanjhawala Case: इसके बाद भी वो कार से नहीं छूटी थी। इसके बावजूद कार ड्राइवर ने बाहर निकलकर उसे बचाने की कोशिश नहीं की बल्कि कार लेकर भागने लगे थे। अंजलि की दोस्त का कहना है कि अगर वो लड़के कार से बाहर निकलकर उसे छुड़ाने की कोशिश करते तो उसकी जान बच सकती थी।
कंझावला केस में अंजलि की दोस्त का बड़ा खुलासाADVERTISEMENT
