दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास टुकड़ों में मिली लड़की की लाश
Delhi Girl Dead Body Found: दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास एक लड़की की लाश मिलने से हड़कंप मच गया।
ADVERTISEMENT

प्रतिकात्मक तस्वीर
अरविंद ओझा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
Delhi Girl Dead Body Found: दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास एक लड़की की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। शव के कई टुकड़े किए गए हैं। पुलिस मौके पर मौजूद है। जांच की जा रही है।
ये शव किसका है? किसने यहां कब और कैसे फेंका जांच जारी है। बुधवार सुबह करीब सवा 9 बजे पुलिस को जानकारी मिली की फ्लाईओवर के पास एक लड़की का शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची। इलाके के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं।
ADVERTISEMENT
लड़की की बॉडी का कुछ हिस्सा जैसे सिर और कुछ और बॉडी पार्ट बरामद हुए हैं। पुलिस टीम जंगलों में तलाशी अभियान चला रही है।
जैसे ही इस खबर में अपडेट आएगा, आपको बताया जाएगा।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
