Delhi: दीवाली से पहले होटल में चला रहा था जुआ, हुई रेड, 29 पकड़े गए, करीब 58 लाख बरामद
Delhi Gambling Raid: दीवाली से पहले जुआ खेलना कुछ लोगों के भारी पड़ गया। दिल्ली पुलिस delhi police ने पंजाबी बाग इलाके में एक होटल hotel punjabi bagh में रेड करके जुआ खेलते हुए 29 लोगों को पकड़ा है।
ADVERTISEMENT

Delhi Gambling Raid: दिल्ली के पंजाबी बाग में एक मशहूर होटल में जुआ खेलते हुए 29 लोगों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें कुछ महिलाएं भी जुआ खेलते वक्त पकड़ी गई हैं। मौके से करीब 58 लाख रुपए बरामद हुए है। इसके अलावा प्लेइंग कार्ड भी बरामद हुए है।
वेस्ट डिस्ट्रिक पुलिस के डीसीपी घनश्याम बंसल के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि पंजाबी बाग में होटल सिटी वेस्ट एंड में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने होटल में शनिवार देर रात रेड की। इस होटल के प्रथम तल पर बने हाल में जुआ खेला जा रहा था। मौके से 29 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
पकड़े गए लोगों के नाम जसप्रीत पदम, अरुण मल्होत्रा, शिवम कत्याल, अनुज बंसल, प्रतीक कोचर, गगनदीप, दमनजीत बजाज, हरमिंदर पाल सिंह, सिमरप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, अभिनव, सुनील अग्रवाल, विकास, नवनीत सिंह, वरुण खुराना, गौतम मल्होत्रा, विवेक बंसल, अभय महाजन, पारस, पकंज, तजेंद्र सिंह, कुनाल बंसल, इशमीत कौर, सारिका बजाज, अमीषा अरोड़ा, शिफा बंसल, जसलीन कौर, चितवन मल्होत्रा और रिया मल्होत्रा को गिरफ्तार किया गया।
ADVERTISEMENT
मौके से 2 हजार के 936 नोट्स, 500 के 7950 नोट्स समेत कुल करीब 58 लाख रुपए बरामद किए गए है। जांच में पता चला कि होटल स्टाफ हरेक गेस्ट से जुआ खेलने के लिए 2500 रुपए चार्ज करता था। इसमें खाना भी दिया जाता था। पुलिस होटल के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई कर रही है।
ADVERTISEMENT
