Delhi crime : कैप्सूल में 15 करोड़ का जहर !

ADVERTISEMENT

Delhi crime : कैप्सूल में 15 करोड़ का जहर !
social share
google news

तनसीम हैदर के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

DELHI CUSTOM RECOVERED DRUGS : दिल्ली में कस्टम ने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल हवाई अड्डे से 15 करोड़ की लावारिस कोकीन बरामद की है। वहीं, दिल्ली एयरपोर्ट पर ही दुबई से आए दो यात्रियों के पास से बड़ी मात्रा में सोना भी बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत 43 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

कैप्सूल में थी ड्रग्स !

ADVERTISEMENT

दिल्ली में आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल तीन पर एक लावारिस बैग मिला। इसमें 12 पीले रंग के बड़े-बड़े कैप्सूल मिले। जब इन कैप्सूल को खोला गया तो पता चला कि इनमें ड्रग्स थी। इन कैप्सूल्स में कोकीन थी जिसकी अनुमानित कीमत 15 करोड़ रुपये बताई जा रही है। कस्टम ने मामला दर्ज कर लिया है और एयरपोर्ट के तमाम सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

आईजीआई एयरपोर्ट पर ही कस्टम ने दो यात्रियों के पास से 43 लाख 63 हजार रुपये का सोना बरामद किया। ये यात्री दुबई से दिल्ली आए थे। इनके पास से दो नए आईफोन भी बरामद हुए हैं जिनकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है।

ADVERTISEMENT

मुंबई में 60 करोड़ की ड्रग्स बरामद

ADVERTISEMENT

मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जिम्बाब्वे की एक महिला को गिरफ्तार किया गया। बताया जाता है कि ये महिला हरारे से मुंबई आई थी। महिला के पास से 1480 ग्राम वाइट क्रिस्टल ग्रेन्यूल्स यानी हेरोइन और मेथाम्प बरामद हुई है। जिम्बाब्वे की महिला के पास से बरामद ड्रग्स की कीमत करीब 60 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

Hijab Controversy : मैं चाहे हिजाब पहनू, मैं चाहे न पहनू , मेरी मर्जी !हिजाब विवाद: उडुपी जिले में धारा 144 लागू, जानिए, क्या है CRPC की धारा 144, कब लागू की जाती है?

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    ऐप खोलें ➜